संवाददाता
प्रखर प्रहरी
दिल्लीः कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सरकारी बंगला खाली नहीं करवाने को लेकर सरकार से अनुरोध करने वाली खबर को निराधार बताया है। उन्होंने कहा है कि वह एक अगस्त तक सरकारी बंगला खाली कर देंगी।
प्रियंका ने 14 जुलाई को ट्वीट कर कहा है कि यह गलत खबर है। मैने सरकार से ऐसा कोई अनुरोध नहीं किया है। मुझे बंगला खाली करने का पत्र एक जुलाई को मिला और उसके अनुसार मैं एक अगस्त तक 35 लोधी रोड स्थित सरकारी आवास को खाली कर दूंगी।
इसके साथ ही उन्होंने एक खबर भी पोस्ट की है जिसमें लिखा है कि प्रधानमंत्री ने लुटियन दिल्ली में कुछ समय और रहने के प्रियंका के अनुरोध को स्वीकार कर लिया है।
आपको बता दें कि प्रियंका को एसपीजी सुरक्षा होने के कारण 1997 में यह बंगला आवंटित किया गया था, लेकिन अब उनकी यह सुरक्षा हटा ली गई है। इसलिए सरकार ने उन्हें एक अगस्त तक बंगला खाली करने नोटिस दिया है।
मुंबईः भारतीय सिनेमा के दो महानायक एक बार फिर एक साथ रुपहले पर्दे पर नजर आने वाले हैं। जी हां…
दिल्लीः इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp ग्राहकों को बेहतर अनुभव प्रदान करने के लिए आय दिन नये-नये बदलाव करता रहता है।…
इस्लामाबाद: विवादित इस्लामी उपदेशक जाकिर नाइक भारत की प्रशंसा करने लगा है। यह सुनकर आप हैरान तो अवश्य हुए होंगे,…
दिल्लीः भारत और मालदीव ने अपने द्विपक्षीय सहयोग को 'समग्र आर्थिक एवं समुद्री सुरक्षा साझीदारी' के रूप में आगे बढ़ाने…
स्टॉकहोमः आज यानी सात अक्टूबर से नोबेल प्राइज 2024 के लिए विजेताओं की घोषणा शुरू हो गई। आज मेडिसिन या…
कोल्हापुरः लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने महाराष्ट्र के कोल्हापुर में एक दलित परिवार के घर खाना पकाया। उन्होंने…