दिल्ली डेस्क
प्रखर प्रहरी
दिल्लीः बिहार के 15 जिलो में 16 जुलाई से 31 जुलाई तक पूर्ण बंदी रहेगी। मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने प्राण घातक कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य में इन जिलों में पूर्ण लॉकडाउन लागू करने की घोषणा की है। इस दौरान राज्य के सभी जिला मुख्यालय, अनुमंडल, ब्लॉक मुख्यालय, शॉपिंग मॉल, धार्मिक स्थल, सार्वजनिक परिवहन बंद रहेंगे। हालांकि रेलवे और हवाई सेवा जारी रहेंगी। राज्य के 10 जिलों पटना, भागलपुर, पूर्णिया, बक्सर, नवादा, कैमूर, मोतिहारी, मुंगेर, खगड़िया और किशनगंज में पहले से ही लॉकडाउन लागू है।
उधर, पश्चिम बंगाल के सभी कंटोनमेंट जोन19 जुलाई तक लॉकडाउन रहेगा। राज्य की ममता सरकार ने भी राज्य के सभी कंटेनमेंट इलाकों में लॉकडाउन 19 जुलाई तक बढ़ा दिया है। राज्य सरकार ने संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए इसे जरूरी बताया है।
इन-इन जगहों पर लागू है लॉकडाउन
महाराष्ट्र: पुणे और पिंपरी-चिंचवाड़ में 14 जुलाई से 18 जुलाई तक लॉकडाउन।
यूपी : राज्य में हर शनिवार और रविवार को लॉकडाउन रहेगा। वाराणसी में सोमवार से शुक्रवार तक आधे दिन का लॉकडाउन लागू । पाबंदियां रोजाना शाम के चार बजे के बाद लागू हो जाएंगी।
कर्नाटक: आज रात से बेंगलुरु समेत दक्षिण कर्नाटक में एक हफ्ते का लॉकडाउन । इसके अलावा, श्रीनगर में रेड जोन इलाकों को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। दौरान लोगों को घरों से निकलने की इजाजत नहीं है।
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं और बीजेपी ने…
दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के नतीजों को लेकर कांग्रेस तीखा प्रहार किया…
दिल्लीः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज 08 अक्टूबर को यहां आयोजित में 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में फिल्मी दुनिया…
दिल्लीः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने यहां आयोजित 70वें राष्ट्रीय फिल्म अवार्ड सेरेमनी में मंगलवार को बॉलीवुड अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को…
कोलकाताः पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता स्थित आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के करीब पचास वरिष्ठ डॉक्टरों ने अपने…
स्टॉकहोम: इस साल यानी 2024 में फिजिक्स के नोबेल प्राइज AI के गॉडफादर कहे जाने वाले जैफ्री ई. हिंटन और…