Deprecated: The PSR-0 `Requests_...` class names in the Requests library are deprecated. Switch to the PSR-4 `WpOrg\Requests\...` class names at your earliest convenience. in /home1/prakhndx/public_html/wp-includes/class-requests.php on line 24
आज का इतिहास
Subscribe for notification

आज का इतिहास

दिल्लीः आज के दिन 2011 में मुंबई के झावेरी बाजार, ओपेरा हाउस और दादर में बम धमाके हुए, जिसमें 26 लोगों की मौत हुई और 130 से अधिक लोग घायल हुए थे। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया के इतिहास में 13 जुलाई को घटित हुई घटनाओं परः-

1534- ऑटोमन सेना ने फारस में ताबरिज पर कब्जा किया।
1645- अलेक्सेई रोमानोव अपने पिता माइकल की जगह रूस के शासक बने।
1803- राजा राम मोहन राय और अलेक्जेंडर डफ ने पांच छात्रों के साथ स्कॉटिश चर्च कॉलेज शुरू किया।
1908- लंदन में चौथे आधुनिक ओलंपिक खेल शुरू।
1882-रूस में ट्रेन के पटरी से उतर जाने के कारण 200 लोगों की मौत हो गई।
1905- कलकत्ता के साप्ताहिक समाचार पत्र ‘संजीवनी’ ने सर्वप्रथम ब्रिटिश उत्पादों के बहिष्कार का सुझाव दिया।
1929- क्रांतिकारी यतीन्द्रनाथ दास ने भूख हड़ताल शुरू की।
1974- हेडिंग्ले में भारत ने अपना पहला एकदिवसीय क्रिकेट मैच इंग्लैंड के खिलाफ खेला।
1977- जनता पार्टी सरकार ने भारत रत्न सहित अन्य नागरिक सम्मान देना बंद कर दिया।
1998-भारत के लिएंडर पेस ने हॉल आफ़ फ़ेम टेनिस चैंपियनशिप में अपने जीवन का प्रथम ए.टी.पी. ख़िताब जीता।
2000 – फिजी में महेन्द्र चौधरी समेत 18 बंधक रिहा।
2001- वर्ष 2008 के ओलम्पिक खेलों की मेजबानी चीन (बीजिंग) को सौंपी गई।
2004- रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने साइबेरिया और देश के सुदूर पूर्ववर्ती इलाकों के विकास के लिए भारत से और मज़बूत संबंधों की इच्छा व्यक्त की।
2006 – ईरान का परमाणु बम निर्माण सम्बन्धी मसला संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को सुपुर्द।
2011- देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के झवेरी बाजार, ओपेरा हाउस और दादर में बम धमाके हुए।
2016- ब्रिटेन की कंजर्वेटिव पार्टी के सांसदों द्वारा थेरेसा मे को प्रधानमंत्री चुना गया।
2018- संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने दक्षिण सूडान में गृह युद्ध शुरू होने के करीब पांच वर्ष बाद वहां हथियारों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया।
2019- रूस के प्रोटॉन-एम रॉकेट ने एक नई अंतरिक्ष दूरबीन स्पैक्ट्र-आरजी को सफलतापूर्वक कक्षा में पहुंचाया।

13 जुलाई को देश और दुनिया में जन्मे महत्वपूर्ण व्यक्तिः-
1913- उद्योगपति तुलसी प्रसाद खेतान का जन्म हुआ।
1932 -प्रसिद्ध अभिनेत्री बीना राय का जन्म। हुआ
1942- हिन्दी और अंग्रेज़ी की आधुनिक कहानीकार एवं उपन्यासकार सुनीता जैन का जन्म हुआ।

13 जुलाई को हुए महत्वपूर्ण व्यक्तियों के निधनः-
1955- उपन्यासकार आशापूर्णा देवी का निधन हुआ।
2017- चीन के प्रमुख राजनीतिक कैदी नोबेल शांति पुरस्कार विजेता लियू शियाओबो का 61 वर्ष की आयु में कैंसर से निधन हुआ।

General Desk

Recent Posts

टीम इंडिया के युवा ब्रिगेड के सामने धाराशायी हुए बांग्लादेशी, भारत ने सात विकेट से पराजित कर सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त

ग्वालियरः भारत ने बांग्लादेश को पहले टी-20 में सात विकेट से पराजित कर दिया। ग्वालियर के माधवराव सिंधिया स्टेडियम में…

1 hour ago

Women T20 World Cup: भारत ने पाकिस्तान को छह विकेट से हराया, सेमीफानल की उम्मीद बरकरार

दुबई: महिला टी-20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम ने रविवार को पाकिस्तान को छह विकेट से हराया दिया और इसके…

4 hours ago

भारत में वैश्विक तनाव कम करने की क्षमता हैः जयशंकर

दिल्लीः विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा है कि भारत के पास वैश्विक तनाव को कम करने की क्षमता है।…

5 hours ago

असिस्टेंट के यौन शोषण के आरोपी स्त्री-2 के कोरियोग्राफर जानी मास्टर से नेशनल अवॉर्ड छीना गया, तेलंगाना पुलिस ने गोवा से गिरफ्तार किया

मुंबईः मशहूर कोरियोग्राफर जानी मास्टर से बेस्ट कोरियोग्राफर का नेशनल अवॉर्ड छीन लिया गया है। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने…

6 hours ago

इजराइल-ईरान तनाव और मौद्रिक नीति से तय होगी बाजार की चाल

मुंबई: इजराइल और ईरान के बीच जारी तनाव के बीच चीन के प्रोत्साहन पैकेज की घोषणा से हुई भारी बिकवाली…

6 hours ago

Volkswagen ने टॉप सेलिंग सेडान Virtus के दो खास वेरिएंट किए लॉन्च, 14.08 लाख रुपये है शुरुआती कीमत

दिल्लीः मशहूर कार निर्माता कंपनी फॉक्सवैगन इंडिया ने वर्टस जीटी लाइन और वर्टस जीटी प्लस स्पोर्ट जैसे दो नए वेरिएंट…

12 hours ago