Old compass on vintage map with rope closeup. Retro stale

दिल्लीः आज के दिन 2011 में मुंबई के झावेरी बाजार, ओपेरा हाउस और दादर में बम धमाके हुए, जिसमें 26 लोगों की मौत हुई और 130 से अधिक लोग घायल हुए थे। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया के इतिहास में 13 जुलाई को घटित हुई घटनाओं परः-

1534- ऑटोमन सेना ने फारस में ताबरिज पर कब्जा किया।
1645- अलेक्सेई रोमानोव अपने पिता माइकल की जगह रूस के शासक बने।
1803- राजा राम मोहन राय और अलेक्जेंडर डफ ने पांच छात्रों के साथ स्कॉटिश चर्च कॉलेज शुरू किया।
1908- लंदन में चौथे आधुनिक ओलंपिक खेल शुरू।
1882-रूस में ट्रेन के पटरी से उतर जाने के कारण 200 लोगों की मौत हो गई।
1905- कलकत्ता के साप्ताहिक समाचार पत्र ‘संजीवनी’ ने सर्वप्रथम ब्रिटिश उत्पादों के बहिष्कार का सुझाव दिया।
1929- क्रांतिकारी यतीन्द्रनाथ दास ने भूख हड़ताल शुरू की।
1974- हेडिंग्ले में भारत ने अपना पहला एकदिवसीय क्रिकेट मैच इंग्लैंड के खिलाफ खेला।
1977- जनता पार्टी सरकार ने भारत रत्न सहित अन्य नागरिक सम्मान देना बंद कर दिया।
1998-भारत के लिएंडर पेस ने हॉल आफ़ फ़ेम टेनिस चैंपियनशिप में अपने जीवन का प्रथम ए.टी.पी. ख़िताब जीता।
2000 – फिजी में महेन्द्र चौधरी समेत 18 बंधक रिहा।
2001- वर्ष 2008 के ओलम्पिक खेलों की मेजबानी चीन (बीजिंग) को सौंपी गई।
2004- रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने साइबेरिया और देश के सुदूर पूर्ववर्ती इलाकों के विकास के लिए भारत से और मज़बूत संबंधों की इच्छा व्यक्त की।
2006 – ईरान का परमाणु बम निर्माण सम्बन्धी मसला संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को सुपुर्द।
2011- देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के झवेरी बाजार, ओपेरा हाउस और दादर में बम धमाके हुए।
2016- ब्रिटेन की कंजर्वेटिव पार्टी के सांसदों द्वारा थेरेसा मे को प्रधानमंत्री चुना गया।
2018- संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने दक्षिण सूडान में गृह युद्ध शुरू होने के करीब पांच वर्ष बाद वहां हथियारों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया।
2019- रूस के प्रोटॉन-एम रॉकेट ने एक नई अंतरिक्ष दूरबीन स्पैक्ट्र-आरजी को सफलतापूर्वक कक्षा में पहुंचाया।

13 जुलाई को देश और दुनिया में जन्मे महत्वपूर्ण व्यक्तिः-
1913- उद्योगपति तुलसी प्रसाद खेतान का जन्म हुआ।
1932 -प्रसिद्ध अभिनेत्री बीना राय का जन्म। हुआ
1942- हिन्दी और अंग्रेज़ी की आधुनिक कहानीकार एवं उपन्यासकार सुनीता जैन का जन्म हुआ।

13 जुलाई को हुए महत्वपूर्ण व्यक्तियों के निधनः-
1955- उपन्यासकार आशापूर्णा देवी का निधन हुआ।
2017- चीन के प्रमुख राजनीतिक कैदी नोबेल शांति पुरस्कार विजेता लियू शियाओबो का 61 वर्ष की आयु में कैंसर से निधन हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here