जानिये कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिनः-

12 जुलाई 2020 का राशिफलः-

मेष- आपके लिए आज का दिन अपव्यय तथा उदासी को दर्शा रहा है। आपको प्रत्येक क्षेत्र में निराशाजनक परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। इसलिए धैर्य धारण करें यात्रा पर जाते समय सावधान रहें।

वृष- मुश्किल की घड़ी में आज किया गया निवेश आपके लिए सहायता प्रदान करने वाला सिद्ध होगा। अथक परिश्रम करने से बचें क्योंकि स्वास्थ्य की अनुकूलता नहीं।

मिथुन- आपके लिए आज सप्ताह का सर्वश्रेष्ठ दिन है। मान-सम्मान प्राप्त करेंगे। अनेक लाभ होने की संभावनाएं हैं। यह समय व्यापार में निवेश करने के लिए शुभ है। निर्णय सोच-समझकर लिए जाएं तो अच्छा रहेगा।

कर्क- आपको आज बच्चों का सहयोग आपके हृदय को प्रसन्नता तथा उत्साह से भर देगा। जीवनसाथी के प्रति लगाव बढ़ेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। नया व्यवसाय शुरू करने के लिए आज का दिन श्रेष्ठतम है।

सिंह- आज गाड़ी चलाते वक्त सावधानी बरतें। व्यापार में धन निवेश किया जा सकता है। जीवनसाथी से वाद-विवाद हो सकता है। अनावश्यक समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

कन्या- आज व्यापारिक प्रस्ताव की प्राप्ति होगी। कोर्ट कचहरी के मामले में शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। धन प्राप्ति या आर्थिक सहायता के संकेत हैं। अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें।

तुला- आज आपका स्वास्थ्य ढीला रह सकता है। आपको अपने छुपे हुए शत्रुओं से सावधान रहना चाहिए। वाद-विवाद से बचें। विपक्षी लोग आपको निशाना बनाने का प्रयास करेंगे।

वृश्चिक- आज व्यापार के लिए महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। यदि आप व्यापार में निवेश करना चाहते हैं तो आज का दिन ऐसा करने के लिए श्रेष्ट रहेगा। आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा और ऊर्जावान महसूस करेंगे।

धनु- आज आपको अपनी माता जी का सहयोग प्राप्त होता रहेगा। संपत्ति खरीदना चाहते हैं तो आज का दिन शुभ है। आपके खर्चे बढ़ेंगे। किसी सामाजिक या पारिवारिक उत्सव में शामिल होने के भी संकेत हैं।

मकर- आज विशेष परिश्रम और प्रयास की आवश्यकता पड़ेगी। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं दुर्घटना का डर है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। किसी पुराने मित्र से सम्पर्क बनेगा।

कुंभ- आज कड़ा संघर्ष करने का दिन है हैं। हिम्मत से कोई निर्णय लेंगे और उसकी सफलता के लिए खूब मेहनत करेंगे। इसलिए धैर्य बनाये रखें आपके बच्चे भी श्रेष्ठ परिणाम प्राप्त करने में सफल होंगे।

मीन- आज आपके परिवार में उत्सव जैसा माहौल रहेगा आर्थिक पक्ष से संतुष्ट रहेंगे। दाहिनी आंख में कुछ समस्या आ सकती है। धन की प्राप्ति संभव है। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here