Subscribe for notification

देश में 24 घंटों में कोरोना के रिकॉर्ड 28637 नये मामले,अब तक 8.5 लाख लोग संक्रमित

दिल्ली डेस्क

प्रखर प्रहरी

दिल्लीः भारत में प्राण घातक कोरोना वायरस से स्थिति भयावह होती जा रही है। देश के विभिन्न हिस्सों में पिछले 24 घंटों के दौरान इस संक्रमण के रिकॉर्ज 28637 नये मामले दर्ज किये गये। इसके साथ ही अब तक इसकी चपेट में आने वाले लोगों की संख्या साढ़े आठ लाख के करीब पहुंच गई।

पिछले 24 घंटों में देश में कोविड-19 के मामलों में हुई बढ़ोतरी में दक्षिण भारतीय राज्यों की बड़ी भागीदारी है। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से 12 जुलाई को जारी किये गये आंकड़ों के मुताबिक देशमें 849553 लोग संक्रमित हुए हैं। वहीं इस दौरान 551 लोगों की मौत से मृतकों की संख्या 22,674 हो गई है। देश में पिछले 24 घंटों के 19,235 रोगी स्वस्थ हुए हैं। इसके साथ ही अब तक कुल 5,34,621 मरीज इस महामारी से निजात पा चुके हैं। देश में इस समय कोरोना संक्रमण के 2,92,258 सक्रिय मामले हैं।

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटाें में संंक्रमण के 8,139 नये मामले दर्ज किये गये। राज्य में संक्रमितों का आंकड़ा 2,46,600 पर पहुंच गया है। वहीं इस अवधि के दौरान 223 लोगों की मौत हुई है जिसके कारण मृतकों की संख्या बढ़कर 10,116 हो गई है। वहीं 1,36,985 लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं। तमिलनाडु में पिछले 24 घंटों के दौरान संक्रमण के 3,965 मामले दर्ज किये गये हैं। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,34,226 हो गई है। इस अवधि में 69 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 1,898 हो गई है। राज्य में 85,915 लोगों को उपचार के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में स्थिति थोड़ी सुधरी है। यहां पर संक्रमण की वृद्धि की रफ्तार थोड़ी कम हुई है। यहम अब तक 1,10,921लोग कोरोना की चपेट में आये हैं तथा 3,334 लोगों की मौत हुई है। यहां 87,692 मरीज रोगमुक्त हुए हैं। देश का पश्चिमी राज्य गुजरात कोविड-19 से अब तक 40,941 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 2,032 लोगों की मौत हुई है। राज्य में 28,649 लोग इस बीमारी से स्वस्थ भी हुए हैं। इसके अलावा कर्नाटक और यूपी सहित देश के लगभग सभी राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों में यह संक्रमण काफी तेजी से फैल रहा है।

General Desk

Recent Posts

CM रेखा गुप्ता ने खोले AAP सरकार के स्वास्थ्य मॉडल के पोले, पढ़िए सीएजी की रिपोर्ट पर विधानसभा में क्या बोलीं दिल्ली की मुख्यमंत्री

दिल्लीः दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को कहा कि CAG की पूर्ववर्ती सरकार के समय में स्वास्थ्य विभाग…

15 hours ago

24 से 26 मार्च के बीच पेश होगा दिल्ली सरकार का बजट, ईमेल और व्हाट्सएप के जरिये लोगों से मांगे सुझाव

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया है कि प्रदेश सरकार का बजट 24 से 26…

22 hours ago

श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव में शामिल हुए दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता और कई मंत्री

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता रविवार को श्री श्याम कृपा मंडल खारी बावली 21वें वार्षिक…

2 days ago

सरकार के साथ मिलकर दिल्ली को खूबसूरत और वैश्विक स्तर का शहर बनाने का काम करेगी बीजेपी संगठन

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि पार्टी संगठन सरकार से साथ…

2 days ago

सीएम रेखा गुप्ता ने पूर्वांचलवासियों को बताया हनुमान, बोलीं…आपकी तपस्या, मेहनत, लगन और समर्पण से मिली है बीजेपी को जीत

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पूर्वांचलवासियों को हनुमान की उपाधि देते हुए कहा है…

2 days ago

आबकारी नीति में AAP ने तीन ब्रांडों महादेव,इंडो स्पिट,ब्रिंडको को पहुंचाया फायदाः सचदेवा

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष  वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि AAP की सरकार जानता को…

2 days ago