संवाददाता
प्रखर प्रहरी
कानपुर- यूपी में कानपुर के बर्रा क्षेत्र में एसटीएफ यानी स्पेशल टास्क फोर्स के पुलिसकर्मियों के साथ मुठभेड़ में विकास दुबे आज सुबह मारा गया। विकास कानपुर के बिकरू गांव में सीओ समेत आठ पुलिस वालों की हत्या का मुख्य आरोपी आरोपी था।
पुलिस विभाग के जुड़े सूत्रों ने बताया कि उज्जैन से कानपुर ला रही पुलिस का वाहन बर्रा क्षेत्र में कानपुर भौंती मार्ग में पलट गया। इस हादसे के विकास ने पुलिस की पिस्तौल छीन कर भागने की कोशिश की। पुलिस ने जब उसे आत्मसमर्पण करने को कहा तो उसने फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में गोलियां चलाई, जिसके कारण विकास घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरोंने उसे मृत घोषित कर दिया।
आपपको बता दें कि कानपुर में चौबेपुर के बिकरू गांव में गत दो जुलाई की रात को विकास और उसके साथियों ने आठ पुलिसकर्मियों की गोली मार कर हत्या कर दी थी। इस सिलसिले में पुलिस अब तक विकास के पांच साथियों को ढेर कर चुकी है। विकास की गुरुवार को एमपी के उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर से नाटकीय ढंग से गिरफ्तारी हुई थी।
स्पोर्ट्स डेस्कः टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में जगह बना ली है। दुबई के इंटरनेशनल स्टेडियम में मंगलवार…
दिल्लीः दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को कहा कि CAG की पूर्ववर्ती सरकार के समय में स्वास्थ्य विभाग…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया है कि प्रदेश सरकार का बजट 24 से 26…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता रविवार को श्री श्याम कृपा मंडल खारी बावली 21वें वार्षिक…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि पार्टी संगठन सरकार से साथ…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पूर्वांचलवासियों को हनुमान की उपाधि देते हुए कहा है…