Subscribe for notification

आज का इतिहास

दिल्लीः आज के ही दिन 1875 को बंबई में स्टॉक एक्सचेंज की स्थापना हुई थी और आज के ही दिन 1816 में इसी दिन अर्जेंटिना ने स्पेन से स्वतंत्रता हासिल की थी। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया के इतिहास में 09 जुलाई को घटित हुई घटनाओं परः-

1816- दक्षिण अमेरिकी देश अर्जेंटीना ने स्पेन से स्वतंत्रता हासिल की।
1852- कनाडा के मांट्रियल शहर में 1100 निर्माणाधीन इमारतें भयानक आग लगने से जलकर खाक हुईं।
1875- देश के पहले स्टॉक एक्सचेंज ‘बम्बई स्टाॅक एक्सचेंज’ की स्थापना हुई।
1877- पहली बार विंबल्डन टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।
1944- नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने भारत की आजादी के लिए आजाद हिंद फ़ौज का नेतृत्व स्वीकार किया।
1951- भारत में प्रथम पंचवर्षीय योजना (1951-56) की शुरुआत हुई।
1969 – वन्यजीव बोर्ड ने शेर को देश का राष्ट्रीय पशु चुना।
1972 – सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
1973- ब्रिटेन के 300 साल पुराने उपनिवेश बहामास में ब्रिटिश साम्राज्य का अंत हुआ।
1982- सुरक्षा प्रणालियों को गच्चा देकर माइकल फागन नाम का एक शख्स ब्रिटेन की महारानी एलिज़ाबेथ के शयनकक्ष तक पहुंचा।
1991- दक्षिण अफ्रीका को ओलंपिक खेलों में दोबारा भाग लेने की अनुमति मिली।
2002- इथोपिया की राजधानी आदिस अबाबा में अफ्रीकी संघ की स्थापना की गयी और दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति थाबो म्बेकी इसके पहले अध्यक्ष बने।
2004-एशियाई विकास बैंक ने आतंकवाद से लड़ने हेतु 42 सदस्य देशों के लिए कोष बनाया।
2006 – साइबेरिया के इरकुर्त्सक हवाई अड्डे के रनवे पर विमान दुर्घटनाग्रस्त होने पर कम से कम 122 लोगों की मौत।
2011- अफ्रीकी देश सूडान का विभाजन। सूडान से अलग हुआ दक्षिणी हिस्सा दक्षिणी सूडान बना।

09 जुलाई को देश और दुनिया में जन्मे महत्वपूर्ण व्यक्तिः-
1819: सिलाई मशीन के अविष्‍कारक एलायस हाउ का जन्‍म हुआ।
1925- हिन्दी फिल्मों के जाने माने अभिनेता, निर्माता एवं निर्देशक गुरुदत्त का जन्म हुआ।
1938: अपने सशक्त अभिनय से हिंदी सिनेमा को समृद्ध बनाने वाले अभिनेता संजीव कुमार का जन्म हुआ।

09 जुलाई को हुए महत्वपूर्ण व्यक्तियों के निधनः-
1533- धार्मिक उपदेशक चैतन्य देव का 47 साल की आयु में जगन्नाथ पुरी में निधन हुआ।
1991-प्रसिद्ध शायर शेरी भोपाली का निधन हुआ।

General Desk

Recent Posts

CM रेखा गुप्ता ने खोले AAP सरकार के स्वास्थ्य मॉडल के पोले, पढ़िए सीएजी की रिपोर्ट पर विधानसभा में क्या बोलीं दिल्ली की मुख्यमंत्री

दिल्लीः दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को कहा कि CAG की पूर्ववर्ती सरकार के समय में स्वास्थ्य विभाग…

18 hours ago

24 से 26 मार्च के बीच पेश होगा दिल्ली सरकार का बजट, ईमेल और व्हाट्सएप के जरिये लोगों से मांगे सुझाव

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया है कि प्रदेश सरकार का बजट 24 से 26…

1 day ago

श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव में शामिल हुए दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता और कई मंत्री

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता रविवार को श्री श्याम कृपा मंडल खारी बावली 21वें वार्षिक…

2 days ago

सरकार के साथ मिलकर दिल्ली को खूबसूरत और वैश्विक स्तर का शहर बनाने का काम करेगी बीजेपी संगठन

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि पार्टी संगठन सरकार से साथ…

2 days ago

सीएम रेखा गुप्ता ने पूर्वांचलवासियों को बताया हनुमान, बोलीं…आपकी तपस्या, मेहनत, लगन और समर्पण से मिली है बीजेपी को जीत

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पूर्वांचलवासियों को हनुमान की उपाधि देते हुए कहा है…

2 days ago

आबकारी नीति में AAP ने तीन ब्रांडों महादेव,इंडो स्पिट,ब्रिंडको को पहुंचाया फायदाः सचदेवा

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष  वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि AAP की सरकार जानता को…

2 days ago