Subscribe for notification
धर्म/राशिफल

आज का राशिफल

जानिये कैसा रहेगा आज आपका दिनः-

08 जुलाई 2020 का राशिफलः-

मेष : आज आपको नई सफलताओं से खुद की क्षमताओं का एहसास होगा। किसी नयी दिशा में सकारात्मक सोच अवश्य रंग लायेगी। पुरानी घटनाओं के स्मरण से मन को कष्ट संभव। घर का वातावरण उत्साहित होगा।

बृषभ : परिजनों के भावनात्मक सहयोग से आज आपका मन उत्साहित होगा। नियोजित परिश्रम द्वारा कार्य पूर्ण होने के आसार बनेंगे। कुछ महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मन पर प्रभावी होंगी। घरेलू कार्यों में ब्यस्तता बढ़ेगी।

मिथुन : आज आपका मन धार्मिक एवं अध्यात्मिक कार्योंं में केंद्रित होगा। सगे-संबंधों में व्यवहार कुशल बने। घर में बैठे-बैठे परेशान होंगे। निकट संबंधों में मधुर संवाद से अपनी सुन्दर छबि बनायें।

कर्क : आज कुछ महत्वपूर्ण प्रयत्न की सार्थकता से मन में नये उत्साह का संचार होगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें। मन को रचनात्मक कार्य में लगायें। विद्यार्थियों के लिए ग्रहों की अनुकूलता लाभप्रद होगी।

सिंह : नवीन आशाएं नये उत्साह का संचार करेंगी। भविष्य संबंधी चिंताएं मन पर प्रभावी होंगी। घर में खालीपन परेशान करेगा। परिजनों के सुख-दुख के प्रति मन चिंतित होगा।

कन्या : बीती बातों को भूलने की चेष्ठा करें। खाली समय का सदउपयोग करें। भावनाओं पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। निकट संबंधों में मधुर वाणी का प्रयोग करें।

तुला : जीविका क्षेत्र में अवरोधों से मन निराशा होगा संभव। भौतिक आकांक्षाओं की पूर्ति में व्यय अपेक्षित है। परिजनों के बीच सब कुछ समान्य होगा किंतु कुछ भावनाएं मन को परेशान करेंगी।

वृश्चिक : मन को ज्यादा से ज्यादा सकारात्मक व रचनात्मक दिशा दें। यह समय ईश्वरीय आस्था एवं धार्मिक कार्यों के लिए उपयुक्त है। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। आलस्य का त्याग करें।

धनु : प्रयासरत् क्षेत्रो में संघर्ष संभव किंतु निराशावादी विचारों को मन में स्थान न दें। घरेलू दायित्वों की पूर्ति हेतु सक्रियता से आपकी महत्ता बढेगी। अंतमरुखी स्वभाव को त्याग बाह्यमुखी बनायें।

मकर : कुछ भौतिक आकांक्षाएं अपनी सार्थकता हेतु मन को उद्वेलित करेंगी। परिजनों के बातों को महत्व न दें। मन को कुछ रचनात्मक कार्य में व्यस्त करें। निकट संबंधों में भावनात्मक अपेक्षाएं कष्टकारी होंगी।

कुंभ : आपकी रचनात्मकता को साकार रुप देने हेतु तत्पर होंगे। क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां मन को परेशान करेंगी। बीती हुई बातों के भूलने की चेष्ठा करें। यह समय काफी अच्छा कहा जाएगा।

मीन : कुछ आर्थिक समस्याओं को लेकर मन परेशान कहा जाएगा। नौकरी-पेशे में अधिकारियो व सहकर्मियों के सहयोग से वातावरण सुखद होगा। नकारात्मक चिंताओं का त्याग करें।

General Desk

Recent Posts

Champions Trophy: फाइनल में पहुंची टीम इंडिया, सेमीफाइल में ऑस्ट्रेलिया को चार विकेट से हराया

स्पोर्ट्स डेस्कः टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में जगह बना ली है। दुबई के इंटरनेशनल स्टेडियम में मंगलवार…

2 days ago

CM रेखा गुप्ता ने खोले AAP सरकार के स्वास्थ्य मॉडल के पोले, पढ़िए सीएजी की रिपोर्ट पर विधानसभा में क्या बोलीं दिल्ली की मुख्यमंत्री

दिल्लीः दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को कहा कि CAG की पूर्ववर्ती सरकार के समय में स्वास्थ्य विभाग…

3 days ago

24 से 26 मार्च के बीच पेश होगा दिल्ली सरकार का बजट, ईमेल और व्हाट्सएप के जरिये लोगों से मांगे सुझाव

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया है कि प्रदेश सरकार का बजट 24 से 26…

3 days ago

श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव में शामिल हुए दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता और कई मंत्री

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता रविवार को श्री श्याम कृपा मंडल खारी बावली 21वें वार्षिक…

4 days ago

सरकार के साथ मिलकर दिल्ली को खूबसूरत और वैश्विक स्तर का शहर बनाने का काम करेगी बीजेपी संगठन

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि पार्टी संगठन सरकार से साथ…

4 days ago

सीएम रेखा गुप्ता ने पूर्वांचलवासियों को बताया हनुमान, बोलीं…आपकी तपस्या, मेहनत, लगन और समर्पण से मिली है बीजेपी को जीत

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पूर्वांचलवासियों को हनुमान की उपाधि देते हुए कहा है…

4 days ago