Old compass on vintage map with rope closeup. Retro stale

दिल्लीः आज के ही दिन 1914 में कम्युनिस्ट राजनीति के पितामह कहे जाने वाले ज्योति बसु का जन्म हुई था। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया के इतिहास में आठ जुलाई को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं परः-

1497 – पुर्तगाली नाविक वास्को डि गामा 170 सदस्यीय दल के साथ समुद्र के रास्ते भारत आने के लिए यूरोप से रवाना हुए।
1776- अमेरिका में कर्नल जॉन निक्सन ने स्वतंत्रता की घोषणा को पहली बार सार्वजनिक रूप से पढ़ा।
1792- फ्रांस ने परशिया के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1833 – रूस और तुर्की ने सुरक्षा संधि पर हस्ताक्षर किए ।
1836- महान वैज्ञानिक चार्ल्स डार्विन शोध करने सेंट हेलेना पर पहुंचे।
1880- फ्रांसीसी दार्शनिक एवं फ्रेनोलॉजी अर्थात कपालविद्या की आधारशिला रखने वाले वैज्ञानिक पियर पॉल ब्रोका का निधन।
1889- अमेरिकी अखबार ‘द वॉल स्ट्रीट जर्नल’ का प्रकाशन शुरू हुआ।
1948- अमेरिकी वायुसेना में महिलाओं की भर्ती शुरू।
1954- तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने भाखड़ा-नंगल जलविद्युत परियोजना की शुरुआत की।
1963- अमेरिका ने क्यूबा के साथ अपने सभी वित्तीय लेनदेन बंद किए।
1992- थॉमस क्लेस्टिल ऑस्ट्रिया के राष्ट्रपति बने।
1981- फ्रांस के प्रधानमंत्री मॉरिस ने बैंको और कुछ बड़े उद्योगों का राष्ट्रीयकरण किया।
1997- उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) ने पोलैंड, हंगरी और चेक गणराज्य को संगठन में शामिल होने का आमंत्रण दिया ।
2003- सूडान एयरवेज का विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ, सभी 116 यात्रियों की मौत ।
2003- देश के नौवें प्रधानमंत्री चंद्रशेखर का निधन ।
2012- अफगानिस्तान के कंधार प्रांत में कार बम विस्फोट, 14 नागरिकों की मौत ।
2013- मिस्र की राजधानी काहिरा में धरने पर बैठे प्रदर्शनकारियों पर सेना ने गोलीबारी की, 42 लोगों की मौत।
2014- जर्मनी के फुटबॉल खिलाड़ी मिरोस्लाव क्लोस ने विश्वकप में सर्वाधिक 16 गोल करने का विश्व रिकार्ड बनाया।

08 जुलाई को देश और दुनिया के इतिहास में जन्मे महत्वपूर्ण व्यक्तिः-
1895- रूस के प्रसिद्ध भौतिक वैज्ञानिक एवं नोबेल पुरस्कार विजेता इगोर टाम का जन्म हुआ।
1914- महान वामपंथी नेता एवं पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री रहे ज्योति बसु का जन्म हुआ।
1972- पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान सौरव गांगुली का जन्म हुआ।

08 जुलाई को हुए महत्वपूर्ण व्यक्तियों के निधनः-
1994- उत्तर कोरिया के पूर्व तानाशाह किम इल सुंग का निधन हुआ।
2007- पूर्व प्रधानमंत्री और समाजवादी नेता चंद्रशेखर का निधन हुआ।
2016- पाकिस्तान के इदी फाउंडेशन के संस्थापक अब्दुल सत्तार ईधी का निधन हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here