जानिये कैसा रहेगा आज आपका दिनः-

06 जुलाई 20202 का राशिफलः-

मेष : आज व्यवसाय में नए विचारों का स्वागत खुले दिमाग और तेजी के साथ करें। ऐसा करना आपके पक्ष में रहेगा। क्या न करें- काम में दिलचस्पी बनाए रखने के लिए खुद को शांत रखें।

वृष : आज कार्यालय में सबकुछ आपके पक्ष में रहेगा। दिन चढने पर वित्तीय तौर पर सुधार आएगा। क्या न करें- आज जीवनसाथी द्वारा दूसरों के सामने निजी बातें उजागर हो सकती हैं।

मिथुन : आज किया गया निवेश आपकी समृद्धि और आर्थिक सुरक्षा में इजाफा करेगा। क्या न करें- आज आपके प्रिय के कड़वे शब्दों के कारण आपका मूड खराब हो सकता है।

कर्क : आज दांपत्य जीवन बड़ा ही सुखमय रहने वाला है। अगर आप लंबे समय से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, तो शुभ समाचार के संकेत हैं। क्या न करें- स्वभाव में चिड़चिड़ापन न आने दें।

सिंह : आज आप ऊर्जा से लबरेज होंगे। आप जो भी करेंगे, उसे आधे वक्त में ही पूरा कर देंगे। आपके मन में जल्दी पैसे कमाने की तीव्र इच्छा होगी। क्या न करें- आज खर्च पर नियंत्रण रखें।

कन्या : आज कार्यक्षेत्र में विशेष प्रदर्शन के योग हैं। उच्च सहकर्मियों की प्रसंशा से बल मिलेगा। क्या न करें- आज शत्रुओं से सावधान रहें, वो आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं।

तुला : बेकार की चिंता सिर्फ मानसिक दबाव में इजाफा करेगी। मामले को परिवार के सदस्यों की मदद से निबटाने की कोशिश करें। क्या न करें- खुद को तनाव का सामना करने के लिए तैयार रखें।

वृश्चिक (Scorpio) : अगर आप अपने काम पर ध्यान एकाग्र करें, तो अपनी उत्पादकता दोगुनी कर सकते हैं। परिवार के साथ मधुर संबंध बनाए रखें। क्या न करें- अगर मुमकिन हो तो सूरज की तेज रोशनी से बचें।

धनु : अपने जीवनसाथी के स्नेह से भीगकर आप आज खुद को राजसी महसूस कर सकते हैं। नौकरी व बिजनेस में उन्नति होगी। क्या न करें- आंखों के मरीज प्रदूषित जगहों पर जाने से बचें।

मकर : आज अगर आप दफ्तर में सोशल मीडिया का ज्यादा उपयोग करेंगे तो नए ज्ञान की प्राप्ति होगी। क्या न करें- कुछ लोगों के लिए आकस्मिक यात्रा दौड़-भाग भरी और तनावपूर्ण रहेगी।

कुंभ : सामाजिक और धार्मिक समारोह के लिए बेहतरीन दिन है। पुराने निवेशों के चलते आय में बढ़ोत्तरी नजर आ रही है। क्या न करें- अपने जीवनसाथी के मामलों में जरूरत से ज्यादा दखल न दें।

मीन : आपको अपनी मेहनत से सपनों को हकीकत में बदलने की जरूरत है, जो व्यवसाय में बने रहने का मूलमंत्र है। क्या न करें- किसी भी तरह के द्वंद्व या विरोध से बचें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here