संवाददाता
प्रखर प्रहरी
कानपुरः यूपी प्रदेश में कानपुर के चौबेपुर में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या करने वाले बदमाश विकास दुबे के घर को पुलिस ने शनिवार को नेस्तानाबूद कर दिया है। पुलिस ने उसके घर को उसी जेसीबी मशीन से जमींदोज किया, जिससे उसने शुक्रवार की रात पुलिसकर्मियों को रोका था। पुलिस ने विकास के घर में खड़े ट्रैक्टर और दो एसयूवी कारों को भी तोड़ दिया।
विकास इस घटना के बाद से फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। सूत्रों के अनुसार पुलिस की 50 से अधिक टीमें विकास और उसके साथियों की तलाश कर रही है। पुलिस को उसके मकान की तलाशी के दौरान देर रात एक तलघर मिला था। बंकरनुमा इस घर को लकड़ी के पटरे से ढका हुआ था। बिकरू गांव में लगभग दो बीघा जमीन पर बने इस आलीशान मकान के परिसर में पुराना जर्जर मकान भी था। परिसर के चारों ओर करीब 12 फुट ऊंची चाहरदिवारी को कंटीले तारों से लैस किया गया था। मकान के मुख्य द्वार के अलावा तीन गेट और थे जिसमें से भारी वाहन भी आसानी से निकल सकते थे। सभी गेटों पर सीसीटीवी कैमरे लगे थे। हर सुख- सुविधाओं से भरपूर आवासीय परिसर की चाकचौबंद सुरक्षा व्यवस्था इस कदर सख्त है कि गेट पर पहुंचते ही सेवादार चौकन्ने हो जाते थे।
दिल्ली: बेसिक लाइफ सपोर्ट सिस्टम को बेहतर बनाने की दिशा में सुजुकी इंडिया कदम बढ़ाते हुए भारत में इसुजु डी-मैक्स…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः भारत और कनाडा के बीच तल्खी बढ़ती जा रही है। दोनों देशों के बीच जारी…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः इजराइल और हमास के बीच पिछले साल से युद्ध चल रहा। हमास ने सात अक्टूबर…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दीपावली से पहले केंद्र सरकार ने किसानों को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने बुधवार…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः केंद्र सरकार ने बुधवार को एक करोड़ से अधिक कर्मचारियों और पेंशनरों को दीपावली से…
श्रीनगरः केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में निर्वाचित नई सरकार का गठन हो गया है। नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर…