संवाददाता
प्रखर प्रहरी
दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि बीजेपी संगठन चुनाव जीतने की मशीन नहीं, बल्कि सेवाभाव का जरिया है। वह इसे सेवाभाव के नजरिया से देखते हैं। उन्होंने यह बातें सात राज्य इकाइयों की ओर से किये गये सेवाकार्यों की प्रस्तुति को डिजिटल माध्यम से देखने के बाद कही।
उन्होंने कहा कि कुछ लोग संगठन को केवल चुनाव के दायरे में देखते हैं, लेकिन यह चुनाव जीतने की मशीन नहीं, बल्कि सेवाभाव का जरिया है। आपको बता दें कि आज उत्तर प्रदेश, बिहार, असम, कर्नाटक, महाराष्ट्र, दिल्ली, राजस्थान के सेवाकार्यों का प्रस्तुतिकरण दिया गया।
उन्होंने कहा कि बीजेपी के लिये राष्ट्र प्रथम है। बीजेपी संगठन सभी वर्गों के लोगों की समृद्धि और सामाजिक हित के लिये कार्य करता है। राष्ट्र प्रथम के भाव को तैयार करने में कई पीढ़ियां खप गईं जिसपर बीजेपी को गर्व है। कोरोना संकट के दौरान पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गरीबों के कल्याण और मदद के लिये समर्पित भाव से काम किया। उन्होंने कहा कि पार्टी में 52 दलित, 43 आदिवासी और 113 पिछड़े वर्ग के सांसद हैं। इसके अलावा देशभर में पार्टी के 150 आदिवासी विधायक हैं जिसके कारण पार्टी हर वर्ग से जुड़ी है।
दिल्ली: बेसिक लाइफ सपोर्ट सिस्टम को बेहतर बनाने की दिशा में सुजुकी इंडिया कदम बढ़ाते हुए भारत में इसुजु डी-मैक्स…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः भारत और कनाडा के बीच तल्खी बढ़ती जा रही है। दोनों देशों के बीच जारी…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः इजराइल और हमास के बीच पिछले साल से युद्ध चल रहा। हमास ने सात अक्टूबर…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दीपावली से पहले केंद्र सरकार ने किसानों को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने बुधवार…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः केंद्र सरकार ने बुधवार को एक करोड़ से अधिक कर्मचारियों और पेंशनरों को दीपावली से…
श्रीनगरः केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में निर्वाचित नई सरकार का गठन हो गया है। नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर…