Old compass on vintage map with rope closeup. Retro stale

दिल्लीः आज के ही दिन 2012 में जेनेवा में सर्न के वैज्ञानिकों ने गॉड पार्टिकल, यानी ‘हिग्स बोसॉन’ कण के बेहद ठोस संकेत हासिल करने का दावा किया था। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया के इतिहास में चार जुलाई को घटित हुई महत्वपूर्ण घटनाओं परः-

1760 – मीर जाफर के बेटे मिरान की गंडक नदी के किनारे बिजली गिरने से मौत हुई।
1776 – अमेरिका के 13 राज्यों के प्रतिनिधियों ने फिलाडेल्फिया नगर में इस देश की स्वतंत्रता के घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर किये । इसीलिए इस दिन को अमेरिका की आजादी के तौर पर जाना जाता है।
1789 – ईस्ट इंडिया कंपनी ने पेशवा और निजाम के साथ टीपू सुल्तान के खिलाफ संधि की।
1838 – ब्रिटेन में हसकर कोयला खान दुर्घटना में 26 बच्चों की मौत।
1848 – फ्रांसुआ वाशाटोब्रेयां नामक फ़्रांसीसी शायर का निधन।
1865 – मशहूर अंग्रेजी उपन्यास एलिस इन वंडरलैंड का प्रकाशन हुआ।
1886 – कनाडा की पहली अंतरमहाद्वीपीय ट्रेन ब्रिटिश कोलंबिया के पोर्ट मूडी पहुंची।
1898 – भारत के भूतपूर्व कार्यवाहक प्रधानमंत्री गुलज़ारी लाल नन्दा का जन्म।
1902 – साहित्य, दर्शन और इतिहास के प्रकाण्ड विद्वान स्वामी विवेकानन्द का निधन।
1934 – लियो जिलार्ड ने परमाणु बम के चेन रिएक्शन का पेटेंट ​कराया।
1946 – फिलीपीन्स द्वीप समूह को अमेरिका से स्वतंत्रता मिली।
1947 – ब्रिटिश संसद के सामने भारतीय स्वतंत्रता बिल का प्रस्ताव रखा गया था जिसके तहत देश का भारत और पाकिस्तान में बंटवारा हुआ।
1996 – रूस के राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन पुन: चार वर्ष के लिए राष्ट्रपति निर्वाचित हुए।
1997 – अमेरिकी यान ‘सोजर्नर’ मंगल ग्रह पर पहुंचा।
1998 – ब्रिटेन के एक पावरबोट ‘द केवल एंड वायरलेस एडवेंचर’ ने 74 दिन 20 घंटे आैर 38 मिनट में यात्रा पूरी करके सबसे शीघ्र विश्व भ्रमण का रिकार्ड तोड़ा।
1999 – लिएंडर पेस और महेश भूपति ने विम्बलडन में पुरुष युगल का खिताब जीता।
2003 – पाकिस्तान में शिया मस्जिद पर हुए हमले में 44 लोगों की मौत।
2005 – ऑस्ट्रेलिया में डॉल्फ़िन की एक नई प्रजाति स्नबफ़िन खोजी गई।
2012-सर्न के वैज्ञानिकों ने बताया कि उन्होंने नए कण हिग्स बोसॉन की खोज कर ली है।

04 जुलाई को देश और दुनिया में जन्मे महत्वपूर्ण व्यक्तिः-

1883- चेक गणराज्य के प्रसिद्ध लेखक फ्रैन्टस कैफ़का का जन्म हुआ।
1897-प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी अल्लूरी सीताराम राजू का जन्म हुआ।
1898 भूतपूर्व कार्यवाहक प्रधानमंत्री गुलज़ारीलाल नन्दा का जन्म हुआ।
1943- भाषाविज्ञान, कोश निर्माण, पाठालोचन, अनुवाद एवं सांस्कृतिक अध्ययन के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान करने वाले भा विमलेश कांति वर्मा का जन्म हुआ ।

04 जुलाई को हुए महत्वपूर्ण व्यक्तियों के निधनः-

1948- फ्रांसीसी शायर फ्रांसवा शाटोब्रेयां का निधन हुआ।
1902- साहित्य, दर्शन एवं इतिहास के प्रकाण्ड विद्वान स्वामी स्वामी विवेकानन्द का निधन हुआ।
1963 – राष्ट्रीय ध्वज को डिजाइन करने वाले स्वतंत्रता सेनानी पिंगली वेंकैया का निधन हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here