संवाददाता

प्रखर प्रहरी

भोपालः मध्य प्रदेश में सीएम शिवराज सिंह चौहान के आ्ज अपने मंत्रिमंडल विस्तार किया। राजभवन में आयोजित समारोह में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने गोपाल भार्गव और विजय शाह सहित 28 मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिला। आज शपथ लेने वाले मंत्रियों में 20 कैबिनेट मंत्री और आठ राज्य मंत्री शामिल हैं।

सीएम शिवराज ने अपने मंत्रिमंड में आज ज्योतिरादित्य सिंधियां के खेम नौ विधायकों को मंत्री बनाया। गोपाल भार्गव और विजय शाह के अलावा जगदीश देवड़ा, बिसाहूलाल सिंह, यशोधरा राजे सिंधिया, भूपेंद्र सिंह, एंदल सिंह कंसाना और बृजेंद्र प्रताप सिंह कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। साथ ही विश्वास सारंग, इमरती देवी, प्रभुराम चौधरी, महेंद्र सिंह सिसोदिया, प्रद्युम्न सिंह तोमर, प्रेम सिंह पटेल, ओम प्रकाश सकलेचा, उषा ठाकुर, अरविंद सिंह भदौरिया, डॉ. मोहन यादव, हरदीप सिंह डंग और राज्यवर्धन सिंह ने भी कैबिनेट मंत्री बने हैं।  

वहीं भारत सिंह कुशवाह, इंदर सिंह परमार, रामखिलावन पटेल, रामकिशोर कांवरे, बृजेंद्र सिंह यादव, गिर्राज दंडोदिया, सुरेश धाकड़ और ओपीएस भदौरिया ने राज्यमंत्री के तौर पर पद और गोपनीयता की शपथ ली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here