Old compass on vintage map with rope closeup. Retro stale

दिल्लीः आज के ही दिन 1940 में अंग्रेजों से लड़कर देश को आजाद कराने के समर्थक सुभाषचंद्र बोस को गिरफ्तार किया गया था और ब्रिटिश शासन ने विद्रोह भड़काने का आरोप लगाया था। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया के इतिहास में दो जुलाई को घटित हुई महत्वपूर्ण घटनाओं परः-

1306: अलाउद्दीन खिलजी ने 2 जुलाई को ही सिवाणा के किले पर हमला किया था। तब उस दुर्ग पर कान्हड़देव के भतीजे चौहान सरदार शीतलदेव का कब्जा था।
1698 – थॉमस सावेरी ने भाप इंजन का पेटेंट कराया।
1757 – बंगाल के अंतिम नवाब सिराजुद्दौला की उनकी शरण में रह रहे एक व्यक्ति मोहम्मद बेग ने निर्ममतापूर्ण हत्या की।
1777 – अमेरिका के वोरमोंट शहर में दास प्रथा समाप्त ​हुई।
1781 – मैसूर के सुल्तान हैदर अली और अंग्रेज सेना में पोर्टो नोवो (अब परांगीपेट्टई) का युद्ध हुआ।
1862 – कलकत्ता उच्च न्यायालय का उद्घाटन हुआ।
1897 – इतालवी वैज्ञानिक गुगलेल्मो मारकोनी को लंदन में रेडियो का पेटेंट मिला।
1916 – भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण विभाग की स्थापना हुई।
1940 – क्रांतिकारी नेता सुभाष चंद्र बोस को गिरफ्तार कर कलकत्ता भेजा गया।
1962 – पहला वॉलमार्ट स्टोर कारोबार के लिए रोजर, अर्कंसास में खोला गया।
1966 – फ्रांस ने मुरूरोआ, प्रशांत महासागर में परमाणु परीक्षण किया।
1972 – भारत की तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और पाकिस्तान के राष्ट्रपति जुल्फिकार अली भुट्टो ने शिमला समझौते पर हस्ताक्षर किए।
1976 – वियतनाम गणराज्य का अंत हुआ। साम्यवादी उत्तरी वियतनाम ने समाजवादी वियतनाम गणराज्य के साथ जुड़ने की घोषणा की।
1983 –भारत में निर्मित परमाणु बिजली केंद्र की पहली इकाई ने मद्रास के निकट कलपक्कम में काम करना शुरू किया।
1990 – सऊदी अरब के मक्का-मदीना में भगदड़ से 1426 हज यात्रियों की मौत।
2001 – फास्ट एंड फ्यूरियस सीरिज की पहली फिल्म रिलीज हुई।
2002 – स्टीव फोसेट गुब्बारे के जरिए दुनिया का भ्रमण करने वाले पहले व्यक्ति बने।
2010 – कांगो में टैंकर ट्रक विस्फोट में 230 लोगों की मौत हो गई।
2015 – फिलीपींस में 220 यात्रियों से भरी नौका डूबने से 62 लोगों की मौत।

02 जुलाई को देश और दुनिया में जन्मे महत्वपूर्ण व्यक्तिः-

1948- प्रसिद्ध जनकवि आलोक धन्वा का जन्म हुआ।
1956- प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ तूफ़ानी सरोज का जन्म हुआ।

02 जुलाई को हुए महत्वपूर्ण व्यक्तियों के निधनः-

1934- भारत के महान क्रांतिकारियों में से एक असित भट्टाचार्य का निधन हुआ।
1843 – होमियोपैथी का अविष्कार करने वाले क्रिश्चियन फ्रेडरिक सैमुएल हैनिमैन का पेरिस में निधन हुआ।
1950- स्वतंत्रता सेनानी और समाज सुधारक यूसुफ़ मेहरअली का निधन।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here