विदेश डेस्क

प्रखर प्रहरी

दिल्लीः प्राण घातक महामारी कोरोना वायरस से दुनियाभर में प्रभावित होने वाले लोगों की लगातार बढ़ती जा रही है। विश्वभर में अब तक 1.05 करोड़ लोग इसकी चपेट में चुके हैं। वहीं 5 .11 लाख लोगों की इसके कारण मृत्यु हो चुकी है।

कोविड-19 के मामले में अमेरिका दुनिया भर में पहले, ब्राजील दूसरे और रूस तीसरे स्थान पर है। वहीं इस महामारी से हुई मौतों के आंकड़ों के मामले में अमेरिका पहले, ब्राजील दूसरे और ब्रिटेन तीसरे स्थान पर है। भारत में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 18,653 नये मामले सामने आये हैं और अब कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5,85,4930 हो गई है। इसी अवधि में कोरोना वायरस से 507 लोगों की मृत्यु होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 17,400 हो गई है। अमेरिका की जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी की रिपोर्ट के अनुसार विश्व महाशक्ति माने जाने वाले अमेरिका में कोरोना से अब तक 26.34 लाख लोग संक्रमित हुए हैं। वहीं 127410 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। ब्राजील में अब तक 14.02 लाख लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं जबकि 59594 लोगों की मौत हो चुकी है।

वहीं रूस इस संक्रमण से अब तक 6.47लाख लोग प्रभावित हुए हैं तथा 9306 लोगों ने जान गंवाई है। ब्रिटेन में इस संक्रमण के कारण हालात लगातार खराब होते जा रहे हैं। यहां अब तक इस महामारी से 3.14 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 43,815 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। पेरू और चिली कोविड-19 से संक्रमित होने के मामले में विश्व में क्रमश: छठे और सातवें स्थान पर हैं। पेरू में संक्रमितों की संख्या 2.85 लाख और मृतकों की संख्या 9677 है। वहीं चिली में अब तक कोरोना वायरस से 2.80 लाख लोग संक्रमित हुए हैं और मृतकों की संख्या 5688 है। स्पेन कोरोना से प्रभावित होने के मामले आठवें नंबर पर है। यहां अब तक 2.49 लाख लोग संक्रमित हुए है जबकि 28,355 लोगों की मौत हो चुकी है। यूरोपीय देश इटली में भी इस महामारी ने काफी कहर बरपाया है। यहां अब तक कोविड-19 से 2.41 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 34,767 लोगों की मौत हुई है।

खाड़ी ईरान कोरोना से संक्रमित होने के मामले में मेक्सिको से आगे निकल गया है। यहां अब तक में कोरोना से अब तक 2.27 लाख लोग संक्रमित हुए हैं। वहीं 10817 लोगों ने जान गंवाई है। वहीं मैक्सिको में कोविड-19 से अब तक 2.26 लाख लोग इससे प्रभावित हुए हैं तथा 27769 लोगों की मौत हुई है। पाकिस्तान में कोरोना से अब तक 2.10 लाख लोग इसकी चपेट में आए हैं तथा 4304 लोगों की मृत्यु हुई है। यूरोपीय देश फ्रांस में कोरोना वायरस के कारण स्थिति काफी खराब है। यहां अब तक 2.03 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 29846 लोगों ने जान गंवाई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here