दिल्ली डेस्क
प्रखर प्रहरी
दिल्लीः कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को एक महीने में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली दिल्ली स्थित 35 लोधी एस्टेट बंगला खाली करना पड़ेगा। आवास एवं मंत्रालय ने प्रियंका को सरकारी बंगला खाली करने का नोटिस दिया गया है। मंत्रालय ने इसके लिए प्रियंका को एक अगस्त तक का समय दिया है। है।
मंत्रालय ने प्रियंका को यह नोटिस एक जुलाई को भेजा। उन्होंने यह बंगला पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के बाद आवंटित हुआ था। इससे पहले प्रियंका से एसपीजी सुरक्षा वापस ली गई थी और Z+ सुरक्षा दी गई थी। एसपीजी कवर में सुरक्षा के मद्देनजर सरकारी बंगले का प्रावधान था, जबकि Z+ में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है।
कांग्रेस ने प्रियंका को मकान खाली करने का नोटिस भेजने को सरकार की ओछी हरकत बताया है। पार्टी के संचार विभाग के प्रमुख रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि बीजेपी और मोदी सरकार की कांग्रेस नेतृत्व से अंधी नफरत तथा प्रतिशोध की भावना जग जाहिर है। अब तो वह और ओछी हरकतों तथा हथकंडों पर उतर आए हैं। प्रियंका जी का मकान खाली कराने का नोटिस मोदी जी-योगी जी की बेचैनी को दिखाता है। कुंठित सरकार के तुग़लकी फ़ैसलों से हम डरने वाले नहीं।
स्पोर्ट्स डेस्कः टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में जगह बना ली है। दुबई के इंटरनेशनल स्टेडियम में मंगलवार…
दिल्लीः दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को कहा कि CAG की पूर्ववर्ती सरकार के समय में स्वास्थ्य विभाग…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया है कि प्रदेश सरकार का बजट 24 से 26…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता रविवार को श्री श्याम कृपा मंडल खारी बावली 21वें वार्षिक…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि पार्टी संगठन सरकार से साथ…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पूर्वांचलवासियों को हनुमान की उपाधि देते हुए कहा है…