Old compass on vintage map with rope closeup. Retro stale

आज के ही दिन 2017 में देश के महत्वपूर्ण आर्थिक सुधारों में से एक जीएसटी यानी वस्तु एवं सेवा कर लागू हुआ था। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया में एक जुलाई को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं परः-

1839- अब्दुल मेद्दजाद ने तुर्की के सुल्तान के रूप में महमूद द्वितीय का स्थान लिया।
1847- अमेरिका ने अपनी पहली डाक टिकटों का प्रकाशन किया।
1852- सिंध में ‘सिंध डाक’ नामक पहला डाक टिकट जारी किया गया।
1862- कलकत्ता उच्च न्यायालय का उद्घाटन हुआ।
1875- यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन की स्थापना की गयी।
1879- भारत में पोस्टकार्ड की शुरुआत हुई।
1921- इंग्लैंड में कोयला हड़ताल समाप्त हो गई।
1948- अमेरिकी वायु सेना के विशेष जांच दल की स्थापना की गयी।
1949- भारत में चार्टर्ड एकाउंटेंट्स संस्थान की स्थापना की गयी।
1951- कनाडा और जर्मनी के बीच एक औपचारिक शांति समझौता हुआ।
1955- इंपीरियल बैंक ऑफ इंडिया का राष्ट्रीयकरण कर इसे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया नाम दिया गया।
1960- अफ्रीकी देश घाना को गणराज्य घोषित किया गया।
1960: अफ्रीकी देश घाना को गणराज्य घोषित किया गया।
1964- भारतीय औद्योगिक विकास बैंक की स्थापना।
1968- दुनिया के 62 देशों ने परमाणु अप्रसार संधि पर हस्ताक्षर किए।
1975- तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 20 सूत्री कार्यक्रम का ऐलान किया।
1979- सोनी वॉकमैन जापान में पहली बार बाजार में उतारा गया।
1991- वारसा संधि भंग की गयी।
1996-इच्छा मृत्यु कानून विश्व में पहली बार ऑस्ट्रेलिया के उत्तरी प्रांत में लागू।
1997- हॉन्ग-कॉन्ग ने 156 वर्ष के ब्रिटिश शासन के बाद चीन का अधिकार स्वीकार किया।
1997- देश की पहली साइंस सिटी कोलकाता में स्थापित की गई।
2006- चीन में किंघाई-तिब्बत रेलवे का पहला काम शुरू किया गया।
2007- इंग्लैंड में सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान पर प्रतिबंध लागू किया गया।
2013- क्रोएशिया यूरोपीय संघ का 28वां सदस्य बना।
2017- भारत में अर्थव्यवस्था के एक महत्वपूर्ण सुधार के रूप में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) लागू किया गया।

01 जुलाई को देश और दुनिया में जन्मे महत्वपूर्ण व्यक्तिः-

1927- भारत के आठवें प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर का जन्म हुआ।
1933- परमवीर चक्र विजेता भारतीय सैनिक अब्दुल हमीद का जन्म हुआ।
1938- प्रसिद्ध बांसुरी वादक एवं संगीतकार पंडित हरिप्रसाद चौरसिया का जन्म हुआ।
1949- प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ एवं मौजूदा उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू का जन्म हुआ।
1973- उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्म हुआ।

01 जुलाई को हुए महत्वपूर्ण व्यक्तियों के निधनः-

1962- भारत रत्न से सम्मानित प्रसिद्ध चिकित्सक, निर्भीक स्वतंत्रता सेनानी एवं कुशल राजनीतिज्ञ बिधान चंद्र राय का निधन हुआ।
1971- ऑस्ट्रेलियन-ब्रिटिश भौतिकशास्त्री सर विल्यम लॉरेन्स ब्राग का निधन हुआ।
1994- मशहूर मराठी रंगकर्मी राजाभाऊ नातू का निधन हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here