जानिये कैसा रहेगा आज आपका दिनः-

30 जून 2020 का राशिफलः-

मेष: आत्मबल को कम मत होने दें। आज जॉब में संघर्ष रहेगा। हेल्थ के प्रति कोई भी लापरवाही परेशान कर सकती है।पीला रंग शुभ है। गाय को केला खिलाएं।

वृष : आज व्यवसाय को लेकर थोड़ा तनाव रहेगा। धन का व्यय होगा। किसी नयी कार्य योजना का विस्तार देंगे। हरा रंग शुभ है। शुक्र व चन्द्रमा ससुराल पक्ष से लाभ दे सकते हैं। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

मिथुन: छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी। जॉब में उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। हरा रंग शुभ है। गेहूं दान करें। हनुमानबाहुक का पाठ करें।

कर्क : व्यवसाय में संघर्ष रहेगा। छात्रों को गुरु व चन्द्रमा गोचर के कारण जॉब में सफलता की प्राप्ति होगी। सफेद रंग शुभ है। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। चावल का दान करें।

सिंह : व्यवसाय में सफलता से खुश रहेंगे। बड़े भाई की सहायता से कई कार्य बनेंगे। भगवान सूर्य की पूजा करके उनका आशीर्वाद लें। पीला रंग शुभ है। मसूर की दाल का दान करें।

कन्या : बुध वाणी से लाभ देगा। आज आफिस के कार्यों में व्यस्त रहेंगे। व्यवसाय में प्रगति से खुश रहेंगे। मित्रों से लाभ प्राप्त होगा। सुंदरकांड का पाठ करें। हरा रंग शुभ है।

तुला : आज क्रोध से बचें। व्यवसाय में वृद्धि के लिए चावल का दान करना बेहतर होगा। नीला रंग शुभ है।छात्रों के लिए आज लाभप्रद दिवस है जिससे नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी।

वृश्चिक : वाहन खरीद सकते हैं। आज आपके आत्मबल को बढ़ाएंगे। धन की प्राप्ति से खुश रहेंगे।लाल रंग शुभ है। लाल वस्त्र का दान करें। हनुमानबाहुक का पाठ करें।
धनु : आज क्रोध व तनाव से बचें।अपने धैर्य को बनाए रखें। सफेद व पीला रंग शुभ है। अन्न दान करें। व्यवसाय को लेकर कोई भी नया निर्णय सोच समझकर ही लें।

मकर : आज छात्र सफल रहेंगे व अपने अध्ययन को नई सकारात्मक दिशा देंगे। घर पर ही कोई धार्मिक अनुष्ठान कर सकते हैं। हरा रंग शुभ है। तिल दान करें।

कुम्भ : व्यवसाय आज कई दिनों से बिगड़ा कार्य बन सकता है। जॉब परिवर्तन लाभप्रद है। नीला रंग शुभ है। हनुमानबाहुक का पाठ करें। उड़द का दान करें। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे।

मीन: मन धार्मिक कार्यों में लगेगा। धन की प्राप्ति होगी।आज जॉब को लेकर अपने आपको विवादों से दूर रखें। पीला रंग शुभ है। आज व्यवसाय को लेकर सफलता मिल सकती है। अरण्यकाण्ड का पाठ करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here