बिजनेस डेस्क
प्रखर प्रहरी
दिल्लीः सरकार ने सीमा पर चीन के साथ बढ़ते तनाव के बीच टिक टॉक, यूसी ब्राउजर, हैलो और शेयर इट जैसे चीन के 59 ऐप्स को प्रतिबंधित कर दिया है। इन ऐप्स पर पाबंदी सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने आईटी एक्ट के तहत लगाई है। सरकार ने इन ऐप्स से देश की संप्रभुता, अखंडता, रक्षा तथा राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बताया है।
मंत्रालय ने कहा है कि एंड्रॉयड और आईओएस प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध इन ऐप्स लेकर विभिन्न माध्यमों से मिली शिकायतें मिली हैं। इन ऐप्स के देश के बाहर स्थित सर्वर से अवैध तरीके से उपयोगकर्ताओं के डेटा की चोरी करने या गलत उपयोग करने की जानकारी मिली है।
सरकार ने चीन के जिन ऐप्स पर प्रतिबंध लगाया है वे निम्नलिखित प्रकार हैः-
इससे पहले रेलवे ने चीन की कंपनी से 471 करोड़ रुपये का करार रद्द कर दिया था। साथ ही बीएसएनएल यानी भारत संचार निगम लिमिटेड ने 4जी संसाधनों को अपग्रेड करने के लिए चीन के प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल पर रोक लगाने का फैसला किया था। इस बात की भी चर्चा है कि सरकार चीन से आयात किए जाने वाले कई प्रोडक्ट्स पर सीमा शुल्क बढ़ा सकती है।
उधर, महाराष्ट्र सरकार ने इसी सप्ताह चीनी कंपनी के साथ हुएपांच हजार 20 करोड़ के एमओयू पर रोक लगा दी थी। साथ ही ने केंद्र से अपील की थी कि चीन के बहिष्कार से जुड़े अभियान के संदर्भ में वह अपनी नीतियां स्पष्ट करे। य़ह एमओयू चीन के हेंगली ग्रुप, ग्रेट वाल मोटर्स और पीएमआई इलेक्ट्रो मोबिलिटी सॉल्यूशन के साथ किया गया था। बिहार सरकार ने भी रविवार को पटना में बनाए जाने वाले पुल का टेंडर कैंसिल कर दिया था। राज्य के सड़क निर्माण मंत्री नंद किशोर यादव ने इस बात की जानकारी दी थी।
इस्लामाबाद: विवादित इस्लामी उपदेशक जाकिर नाइक भारत की प्रशंसा करने लगा है। यह सुनकर आप हैरान तो अवश्य हुए होंगे,…
दिल्लीः भारत और मालदीव ने अपने द्विपक्षीय सहयोग को 'समग्र आर्थिक एवं समुद्री सुरक्षा साझीदारी' के रूप में आगे बढ़ाने…
स्टॉकहोमः आज यानी सात अक्टूबर से नोबेल प्राइज 2024 के लिए विजेताओं की घोषणा शुरू हो गई। आज मेडिसिन या…
कोल्हापुरः लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने महाराष्ट्र के कोल्हापुर में एक दलित परिवार के घर खाना पकाया। उन्होंने…
मुंबईः इजराइल-ईरान तनाव और चीन के प्रोत्साहन पैकेज के दबाव में स्थानीय स्तर पर हुई चौतरफा बिकवाली से शेयर बाजार…
दिल्लीः ऐपल आईफोन 16 सीरीज नया अपडेट मिला है। इस फोन में सबसे बड़े अपडेट के तौर पर ऐपल इंटेलिजेंस…