Subscribe for notification

आज का इतिहास

दिल्लीः आज के ही दिन 1957 में ब्रिटेन की मेडिकल रिसर्च काउंसिल ने 25 वर्ष के शोध के आधार पर एक रिपोर्ट जारी कर यह बताया था कि धूम्रपान की वजह से फेफड़ों का कैंसर हो सकता है। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया के इतिहास में 27 जून को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं परः-

1693 – लंदन में पहली महिला पत्रिका ‘लेडीज मरकरी’ का प्रकाशन।
1759 – ब्रिटेन के सेना अधिकारी जनरल जेम्स वोल्फ ने क्यूबेक पर कब्जा करने के अभियान की शुरुआत की।
1867 – बैंक ऑफ कैलिफाॅर्निया का संचालन शुरू।
1914 – अमेरिका ने इथियोपिया के साथ वाणिज्य संधि पर हस्ताक्षर किये।
1940 – सोवियत सेना ने रोमानिया पर हमला किया।
1957- ब्रिटेन की मेडिकल रिसर्च काउंसिल की एक रिपोर्ट में बताया गया कि धूम्रपान की वजह से फेफड़ों का कैंसर हो सकता है।
1957 – अमेरिका के लुसियाना और टेक्सास में आंद्रे तूफान से 526 लोगों की मौत।
1964 – तीन मूर्ति भवन को नेहरू संग्रहालय बनाया गया।
1967 – लंदन के एनफील्ड में विश्व का पहला एटीएम स्थापित किया गया।
1967 – भारत में निर्मित पहले यात्री विमान एचएस 748 को इंडियन एयरलाइंस को सौंपा गया।
1980 – इतालवी विमान के तेरीहिंस सागर में दुर्घटनाग्रस्त होने से 81 लोगों की मौत।
1981 – कंबोडिया ने अपना संविधान अपनाया।
1983 – नासा ने अंतरिक्ष यान एस -205 लांच किया।
1998 – मलेशिया में कुआलालम्पुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा खोला गया।
2007 – गॉर्डन ब्राउन ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बने।
2008 – माइक्रोसॉफ्ट काॅरपोरेशन के चेयरमैन बिल गेट्स ने अपने पद से इस्तीफा दिया।
2015- संयुक्त राष्ट्रीय ने फ़िल्म इतिहास में अपना एक ख़ास मुकाम रखने वाले सत्यजित राय की तस्वीर को अपने मुख्यालय में प्रदर्शित करने का फैसला किया।
2017- यूक्रेन में सैन्य खुफिया कर्नल मकसिम शापोवाल की कार बम विस्फोट में मौत।
2018- जापान का हायाबुसा 2 अंतरिक्ष यान पहला प्रयोग करने के लिए साढ़े तीन वर्ष की यात्रा के बाद एक क्षुद्रग्रह पर पहुंचा।

27 जून को देश और दुनिया में जन्मे महत्वपूर्ण व्यक्तिः-

1838- राष्‍ट्रगीत के र‍चयिता बंकिम चंद्र चट्टोपाध्‍याय का जन्‍म हुआ।
1939 – प्रसिद्ध संगीतकार एवं अभिनेता राहुल देव बर्मन का जन्म।
1964- उड़नपरी के नाम से मशहूर पीटी.ऊषा का जन्‍म हुआ।
1980- ब्रिटिश क्रिकेट खिलाड़ी केविन पीटरसन का जन्म हुआ।

27 जून को हुए महत्वपूर्ण व्यक्तियों के निधनः-

1893 – पंजाब के महाराज रंजीत सिंह का निधन।
2008-1971 की लड़ाई में भारतीय सेना की पाकिस्तान के खिलाफ विजय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पूर्व थलसेनाध्यक्ष सैम मानेकशॉ का निधन।

Shobha Ojha

Recent Posts

Mahakumbh 2025 Live : संगम पर आस्था का सैलाब, महाशिवरात्रि पर अंतिम महास्नान, सीएम योगी कर रहे हैं मॉनिटरिंग

प्रयागराजः आज महाशिवरात्रि है। इसके साथ ही आज प्रयागराज महाकुंभ का आखिरी दिन है। महाशिवरात्रि पर्व स्नान के साथ ही…

9 hours ago

महाशिवरात्रिः दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने चांदनी चौक के गौरी शंकर में की पूजा अर्चना

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः महाशिवरात्रि के अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा चांदनी चौक स्थित गौरी शंकर मंदिर पहुंची…

10 hours ago

शराब घोटाल केजरीवाल, सिसोदिया की महाभ्रष्ट जुगलबंदी का परिणाम, रिपोर्ट पर जवाब दें केजरीवाल, सिसोदिया और संजय सिंह

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली  बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने शराब घोटाले को पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व…

18 hours ago

CAG रिपोर्ट की दिल्ली विधानसभा में पेश, सीएम रेखा ने सदन में रखी रिपोर्ट, AAP की शराब नीति से 2000 करोड़ रुपये का घाटा

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली सरकार ने विधानसभा सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को शराब नीति से संबंधित CAG…

18 hours ago

अमेरिका ने चार भारतीय कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध

दिल्लीः पेट्रोलियम और पेट्रोकेमिकल उद्योग से जुड़ी 16 कंपनियों पर अमेरिका ने प्रतिबंध लगा दिया है, जिनमें चार भारतीय कंपनियां…

1 day ago

निगम कर्मियों को लेकर आतिशी मार्लेना का बयान महज एक छलावाः बीजेपी

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी की दिल्ली प्रदेश इकाई ने पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी और आम आदमी पार्टी (आप) पर…

2 days ago