दिल्ली डेस्क

प्रखर प्रहरी

दिल्लीः प्राण घात कोरोना वायरस से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और वाणिज्यि नगर मुंबई में स्थिति भयावह होती जा रही है। ये दोनों महानगरी इस जानलेवा विषाणु से देश में सबसे अधिक प्रभावित हुए है। दिल्ली में कोविड-19 से प्रभावित होने वाले लोगों की संख्या 80 हजार के पार पहुंच गई है। वहीं मुंबई इससे में संक्रमित होने वाले लोगों की 72 से अधिक हो गई है।

दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग द्वारा 27 जून को जारी किये गये आंकड़ों के अनुसार यहां पिछले 24 घंटों के दौरान इस संक्रमण के 2948 नये मामले दर्ज किये गये हैं। यहां अब तक 80,188 लोग इससे प्रभावित हो चुके हैं। वहीं इस दौरान यहां इस महामारी से 66 लोगों की मृत्यु होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 2558 हो गई है। दिल्ली में पिछले 24 घंटों में 2210 मरीज ठीक हुए। यहां अब तक 49,301 लोग इस महामारी से निजात पा चुके हैं। दिल्ली में इस समय कोरोना के 28329 सक्रिये मामले हैं।

वाणिज्य नगरी मुंबई कोरोना ने काफी कहर बरपाया है। यहां अब तक इससे संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या 72000 से अधिक हो गई है तथा चार हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ माने जाने वाली मुंबई में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 के 1297 नये मामले सामने आये हैं तथा संक्रमितों की संख्या अब बढ़कर 72175 हो गई है। वहीं यहां इस दौरान 117 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या 4179 हो गई है। मुंबई में पिछले 24 घंटे के दौरान इस जानलेवा विषाणु से 595 लोग ठीक हुए हैं और इसके बाद यहां इस संक्रमण से ठीस होने वाले लोगों की संख्या लगभग 40 हजार हो गई है। फिलहाल यहां कुल सक्रिय मामले 28839 हैं जिनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है। मुंबई के लिए राहत की बात यह है कि मरीजों के स्वस्थ होने की दर 55 फीसदी से अधिक हो है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here