विदेश डेस्क

प्रखर प्रहरी

दिल्लीः कोरोना वायरस से दुनियाभर में मरने वाले मरीजों की संख्या 4.83 हो गई है। वहीं 94.32 लाख लोग अब तक इससे प्रभावित हुए हैं। कोविड-19 से प्रभावित होने के के मामले में अमेरिका विश्व भर में पहले, ब्राजील दूसरे और रूस तीसरे स्थान पर है। वहीं इसके कारण होने वाली मौतों के आंकड़ों के मामले में अमेरिका पहले, ब्राजील दूसरे और ब्रिटेन तीसरे स्थान पर है।

भारत में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 16,922 नये मामले सामने आये हैं और अब कुल संक्रमितों की संख्या 4,73,105 हो गई है। इस अवधि में कोरोना वायरस से 418 लोगों की मृत्यु होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 14,894 हो गई है। भारत संक्रमण के मामले में विश्व में सबसे अधिक प्रभावित देशों की सूची में चौथे स्थान पर है। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक विश्व महाशक्ति माने जाने वाले अमेरिका में कोरोना से अब तक 23.82 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं तथा 1.22 लाख लोगों की मृत्यु हुई है। ब्राजील में अब तक 11.89 लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं। वहीं जबकि 53,830  लोगों की मौत हो चुकी है।
रूस में इस जानलेवा विषाणु से अब तक 6.07 लाख लोग प्रभावित हुए हैं तथा 8,503 लोगों ने जान गंवाई है।

ब्रिटेन में इस संक्रमण के कारण हालात लगातार खराब होते जा रहे हैं। यहां अब तक इस महामारी से 3.09 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 43,165 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। कोरोना संक्रमण के मामले में पेरू और चिली विश्व में क्रमश: छठे और सातवें स्थान पर हैं। पेरू में संक्रमितों की संख्या 2.65 लाख है, जबकि 8,586  लोगों की अब तक मृत्यु हुई है। चिली में अब तक कोरोना से 2.55 लाख लोग संक्रमित हुए हैं और 4,731 लोगों की मृत्यु हई है।

कोविड-19 से प्रभावित होने के मामले आठवें स्थान पर स्पेन है। यहां अब तक 2.48 लाख लोग संक्रमित हुए है तथा 28,327 लोगों की मौत हो चुकी है। यूरोपीय देश इटली में भी इस महामारी ने काफी कहर बरपाया है। यहां अब तक कोविड-19 से 2.40 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 34,644 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा खाड़ी देश ईरान सहित दुनिया के ज्यादातर देशों में यह महामारी काफी तेजी से फैल रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here