दिल्ली डेस्क

प्रखर प्रहरी

दिल्लीः देश में कोरोना वायरस की बढ़ती विकारालता चिंता बढ़ा रही है। पिछले 24 घंटों में इस जानलेवा विषाणु के 15,968 नये मामले दर्ज किये गये हैं। इसके साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा 4.56 लाख के पार हो गया। वही अब तक इससे 14,476 लोगों की मौत हो चुकी है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से 24 जू6न को जारी किये गये आंकड़ों के मुताबिक कोरोना वायरस 10,495 रोगी पिछले 24 घंटे में ठीक हुए हैं। इसके बाद 2,58,685 मरीज अब तक देश में रोगमुक्त हुए हैं। देश में इस समय कोरोना के 1,83,022 सक्रिय मामले हैं।
कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में 3214 नये मामले दर्ज किये गये और 248 लोगों की मौत हुई। इसके साथ ही राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,39,010 और मृतकों की संख्या बढ़कर 6531 हो गई है। इस दौरान राज्य में 1925 लोग रोगमुक्त हुए हैं जिसके बाद स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 69,631 हो गई है।

राजधानी दिल्ली में भी कोरोना से स्थित भयावह होती जा रही है। पिछले 24 घंटों में यहां रिकॉर्ड 3947 नये मामले दर्ज किये गये हैं और संक्रमितों की संख्या अब 66,602 हो गई है। वह इस दौरान 68 मरीजों की मौत होने के बाद मृतकों का आंकड़ा 2301 हो गया है। मृतकों की संख्या के हिसाब से भी दिल्ली महाराष्ट्र के बाद दूसरे स्थान पर है। राष्ट्रीय राजधानी में 39,313 मरीज रोगमुक्त हुए हैं, जिन्हें विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है। दिल्ली कोविड-19 से होने वाली मौत और प्रभावितकों की संख्या के हिसाब से महाराष्ट्र के बाद देश में दूसरे नंबर पर है।

कोरोना वायरस से प्रभावित होने के मामले में तमिलनाडु तीसरे स्थान पर है, जहां कुल संक्रमितों की संख्या अब 64,603 पर पहुंच गई है। वहीं अब तक इस वायरस से 833 लोगों की मौत हुई है। राज्य में 35,339 लोगों को उपचार के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है। देश का पश्चिमी राज्य गुजरात कोविड-19 के संक्रमितों की संख्या मामले में चौथे स्थान पर है, लेकिन मृतकों की संख्या के मामले में यह महाराष्ट्र और दिल्ली के बाद तीसरे स्थान पर है। गुजरात में अब तक 28,371 लोग वायरस से संक्रमित हुए हैं तथा 1710 लोगों की मौत हुई है। राज्य में 20,513 लोग इस बीमारी से स्वस्थ भी हुए हैं। इसके अलावा यूपी और राजस्थान सहित देश के विभिन्न हिस्सों में यह संक्रमण काफी तेजी से फैल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here