Subscribe for notification

आसमान में अद्भुत खगोलीय घटना, वलय/फायर रिंग/ चूड़ामणि के रूप में सूर्य

दिल्ली डेस्क

प्रखर प्रहरी

दिल्लीः 21 जून को वर्ष 2020 का पहला सूर्य ग्रहण दोपहर दो बजकर 10 मिनट पर समाप्त हो गया, जिसे भारत सहित दुनिया के कईं देशों में देखा गया। भारत के उत्तरी हिस्सों में सुबह  लगभग 10:25 बजे से वलयाकार सूर्य ग्रहण की खगोलीय घटना शुरू हुई।

इस दौरान आसमान में सूर्य का घेरा एक चमकती अंगूठी की तरह नजर आया। इस ग्रहण का मध्य भाग 12:10 के आसपास था। इसमें सूर्य एक वलय/फायर रिंग/चूड़ामणि के रूप में नजर आया।
सूर्य ग्रहण अफ्रीका, एशिया और यूरोप के कुछ हिस्सों में भी देखा गया। इससे पहले वलयाकार ग्रहण 26 दिसंबर 2019 को दक्षिण भारत में और आंशिक ग्रहण के रूप में देश के विभिन्न हिस्सों से देखा गया था। अगला वलयाकार सूर्य ग्रहण भारत में अगले दशक यानी 21 मई 2031 को होगा. वहीं 20 मार्च 2034 को पूर्ण सूर्य ग्रहण लगेगा।

भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) के स्वायत्त संस्थान आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान एवं शोध संस्थान (एआरआईईएस या एरीज) ने इस सूर्य ग्रहण की सोशल मीडिया पर लाइव टेलिकास्ट की व्यवस्था की थी। यह  वलयाकार ग्रहण  अनूपगढ़, सूरतगढ़, सिरसा, जाखल, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, देहरादून, तपोवन और जोशीमठ क्षेत्र में दिखाई दिया। शेष भारत में लोगों ने आंशिक ग्रहण ही देखा । भारत की पश्चिमी सीमा पर घेरसाना सुबह 11 बजकर 50 मिनट पर वलयाकार ग्रहण के चरण का पहला साक्षी बना और यहां यह 30 सेकंड तक रहा । दोपहर 12 बजकर 10 मिनट पर उत्तराखंड में कालंका चोटी वलयाकार ग्रहण देखने वाला अंतिम प्रमुख स्थल रहा और  यहां यह 28 सेकंड तक दिखाई दिया। इस दौरान चंद्रमा ने  सूर्य के लगभग 99.5 प्रतिशत क्षेत्र को ढक दिया।

General Desk

Recent Posts

Mahakumbh 2025 Live : संगम पर आस्था का सैलाब, महाशिवरात्रि पर अंतिम महास्नान, सीएम योगी कर रहे हैं मॉनिटरिंग

प्रयागराजः आज महाशिवरात्रि है। इसके साथ ही आज प्रयागराज महाकुंभ का आखिरी दिन है। महाशिवरात्रि पर्व स्नान के साथ ही…

19 hours ago

महाशिवरात्रिः दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने चांदनी चौक के गौरी शंकर में की पूजा अर्चना

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः महाशिवरात्रि के अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा चांदनी चौक स्थित गौरी शंकर मंदिर पहुंची…

21 hours ago

शराब घोटाल केजरीवाल, सिसोदिया की महाभ्रष्ट जुगलबंदी का परिणाम, रिपोर्ट पर जवाब दें केजरीवाल, सिसोदिया और संजय सिंह

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली  बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने शराब घोटाले को पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व…

1 day ago

CAG रिपोर्ट की दिल्ली विधानसभा में पेश, सीएम रेखा ने सदन में रखी रिपोर्ट, AAP की शराब नीति से 2000 करोड़ रुपये का घाटा

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली सरकार ने विधानसभा सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को शराब नीति से संबंधित CAG…

1 day ago

अमेरिका ने चार भारतीय कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध

दिल्लीः पेट्रोलियम और पेट्रोकेमिकल उद्योग से जुड़ी 16 कंपनियों पर अमेरिका ने प्रतिबंध लगा दिया है, जिनमें चार भारतीय कंपनियां…

2 days ago

निगम कर्मियों को लेकर आतिशी मार्लेना का बयान महज एक छलावाः बीजेपी

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी की दिल्ली प्रदेश इकाई ने पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी और आम आदमी पार्टी (आप) पर…

3 days ago