दिल्लीः राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तथा उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर रविवार को देश वासियों को बधाई बधाई दी।
राष्ट्रपति कोविंद ने ट्विटर पर योग करते अपनी तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा है कि सब को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की बधाई! प्राचीन योग विज्ञान मानवता को भारत का अमूल्य उपहार है। मुझे प्रसन्नता है कि अधिकाधिक लोग योग को जीवन में अपना रहे हैं। संघर्ष तथा तनाव के बीच, विशेष रूप से कोविड-19 के इस दौर में, शरीर को स्वस्थ एवम् मन को शांत रखने में योगाभ्यास सहायक सिद्ध होगा।
वहीं वेंकैया ने कहा कि 5000 साल पुरानी भारतीय परंपरा योग केवल शारीरिक क्रिया नहीं है बल्कि यह इससे कहीं अधिक एक दर्शन और जीवन पद्धति है। उन्होंने कहा कि योग से तात्पर्य जोड़ने से या एकजुट होने से है। इसका उद्देश्य मन – मस्तिक के बीच तालमेल बैठाना है। यह एक विज्ञान है जो संतुलन , गरिमा , शांति और सद्भाव पर बल देता है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दुनिया की प्रतिक्रिया प्रसन्नता का विषय है। उन्होंने कहा कि हमें प्रसन्नता है कि हम दुनिया को एक सकारात्मक कार्य के लिये एक साथ जोड़ने में सक्षम है।
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दीपावली से पहले केंद्र सरकार ने किसानों को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने बुधवार…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः केंद्र सरकार ने बुधवार को एक करोड़ से अधिक कर्मचारियों और पेंशनरों को दीपावली से…
श्रीनगरः केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में निर्वाचित नई सरकार का गठन हो गया है। नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर…
इस्लामाबाद: भारत के विदेश मंत्री डॉक्टर एस जयशंकर ने बुधवार को पाकिस्तान की धरती से चीन और पाकिस्तान को कड़ा…
दिल्लीः महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनावों की तारीखों के ऐलान के साथ ही देश भर में 14 राज्यों की 48…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः झारखंड विधानसभा चुनावों की घोषणा हो चुकी है। राज्य में विधानसभा की 81 सीटों पर…