Subscribe for notification

जानिये आपकी राशि पर क्या पड़ेगा सूर्यग्रहण का प्रभाव

दिल्ली डेस्क

प्रखर प्रहरी

दिल्लीः 21 जून यानी रविवार को सूर्यग्रहरण लग रहा है। यह साल का पहला और आखिरी सूर्यग्रहण होगा, जो भारत में दिखेगा। सूर्यग्रहण रविवार को सुबह 10.14 बजे से और दोहर 1.38 बजे तक रहेगा। इसका सूतक शनिवार रात 10.14 बजे से शुरू होगा। सूतक के समय पूजा-पाठ नहीं करना चाहिए। इस समय में सिर्फ मंत्र जाप कर सकते हैं। ग्रहण का सूतक 12 घंटे पहले शुरू हो जाता है और ग्रहण खत्म होने तक रहता है। इसके बाद ही पूजा-पाठ किए जा सकेंगे।

इससे पहले पांच जून को चंद्र ग्रहण हुआ था। पांच जुलाई को फिर से चंद्र ग्रहण होगा। इन दोनों चंद्र ग्रहण का धार्मिक महत्व नहीं है, क्योंकि ये मांद्य चंद्र ग्रहण हैं। इस ग्रहण में चंद्रमा के आगे सिर्फ धूल सी छा जाती है। इस तरह 30 दिन में तीन ग्रहण का दुर्लभ योग बन रहा है। इसके बाद अब 119 साल बाद यानी साल 2139 में ऐसा संयोग बनेगा। इस साल 11-12 जुलाई की रात चंद्र ग्रहण, 25-26 जुलाई को सूर्य ग्रहण और इसके बाद 9-10 अगस्त की दरमियानी रात में चंद्र ग्रहण होगा। उस समय भी इन चंद्र ग्रहणों का धार्मिक महत्व नहीं रहेगा।

12 राशियों पर ग्रहण का असरः-

मेष- राशि से तीसरे स्थान पर ग्रहण होगा। सामान्य फल देने वाला रहेगा। मेहनत के अनुसार सफलता मिल जाएगी।

वृषभ– राशि से दूसरे स्थान पर ग्रहण हो रहा है। आपको सतर्क रहना होगा।

मिथुन– इस राशि में ही ग्रहण हो रहा है। धैर्य और संयम बनाए रखना होगा। संभलकर काम करें। वरना हानि हो सकती है।

कर्क– द्वादश राशि में ग्रहण होगा। आपको खुद पर काबू रखना होगा। खर्च की अधिकता रहेगी।

सिंह– एकादश स्थान पर ग्रहण हो रहा है। अभी किसी को उधार देने से बचें। आय में बढ़ोतरी के योग बन सकते हैं।

कन्या– दशम स्थान पर ग्रहण होने से कार्य की अधिकता रहेगी। पिता की मदद से लाभ मिल सकता है।

तुला– नवम भाव में ग्रहण होगा। भाग्य में रुकावट उत्पन्न करेगा। कार्य में देरी हो सकती है।

वृश्चिक– अष्टम स्थान पर ग्रहण होने से सावधान रहने का समय है। वाहन, ऊंचाई और बिजली से सचेत रहना होगा।

धनु– सप्तम भाव में ग्रहण होने वाला है। साथियों से तनाव हो सकता है। सोच-समझकर काम करें, अन्यथा हानि के योग हैं।

मकर– षष्ठम स्थान पर ग्रहण हो रहा है। रोजगार में नुकसान हो सकता है। शत्रुओं की वृद्धि होगी।

कुंभ– आपके लिए पंचम स्थान पर ग्रहण होगा। संतान से सुख और सहयोग मिलेगा। धन लाभ मिल सकता है।

मीन– चतुर्थ स्थान पर ग्रहण होने से चिंता में वृद्धि होगी। कार्य की अधिकता रहेगी। लापरवाही से बचना होगा।

General Desk

Recent Posts

Champions Trophy: फाइनल में पहुंची टीम इंडिया, सेमीफाइल में ऑस्ट्रेलिया को चार विकेट से हराया

स्पोर्ट्स डेस्कः टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में जगह बना ली है। दुबई के इंटरनेशनल स्टेडियम में मंगलवार…

1 week ago

CM रेखा गुप्ता ने खोले AAP सरकार के स्वास्थ्य मॉडल के पोले, पढ़िए सीएजी की रिपोर्ट पर विधानसभा में क्या बोलीं दिल्ली की मुख्यमंत्री

दिल्लीः दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को कहा कि CAG की पूर्ववर्ती सरकार के समय में स्वास्थ्य विभाग…

1 week ago

24 से 26 मार्च के बीच पेश होगा दिल्ली सरकार का बजट, ईमेल और व्हाट्सएप के जरिये लोगों से मांगे सुझाव

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया है कि प्रदेश सरकार का बजट 24 से 26…

1 week ago

श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव में शामिल हुए दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता और कई मंत्री

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता रविवार को श्री श्याम कृपा मंडल खारी बावली 21वें वार्षिक…

1 week ago

सरकार के साथ मिलकर दिल्ली को खूबसूरत और वैश्विक स्तर का शहर बनाने का काम करेगी बीजेपी संगठन

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि पार्टी संगठन सरकार से साथ…

1 week ago

सीएम रेखा गुप्ता ने पूर्वांचलवासियों को बताया हनुमान, बोलीं…आपकी तपस्या, मेहनत, लगन और समर्पण से मिली है बीजेपी को जीत

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पूर्वांचलवासियों को हनुमान की उपाधि देते हुए कहा है…

1 week ago