Subscribe for notification

आज का इतिहास

दिल्लीः आज के ही दिन 1858 में अंग्रेजों का छक्का छुड़ाते हुए झांसी की रानी लक्ष्मीबाई वीरगति को प्राप्त हुई थीं और डॉ. राम मनोहर लोहिया ने 1946 में गोवा पहुंचकर पुर्तगाल शासन से आजादी के  लिए सत्याग्रह शुरू किया था। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया के इतिहास में 18 जून को घटित हुई घटनाओं परः-

1576  – महाराणा प्रताप और मुगल शासक अकबर के बीच हल्दीघाटी का युद्ध शुरू हुआ।
1658 – औरंगजेब ने आगरा के किले पर कब्जा किया।
1802 – जीए लांग को वियतनाम में गुयेन वंश के पहले सम्राट के रूप में ताज पहनाया गया।
1812 – अमेरिका और ब्रिटेन के बीच युद्ध शुरू हुआ।
1815 – वाटरलू की जंग में नेपोलियन की सेना ने ब्रिटेन को हराया।
1837 – स्पेन ने नया संविधान अपनाया।
1842 – स्वीडन में एक प्राथमिक स्कूल प्रणाली शुरू की गई।
1887 – पुनर्बीमा संधि पर जर्मनी और रूस ने हस्ताक्षर किया।
1894 – सबसे पहले रोसेबेर्री युगांडा एक ब्रिटिश संरक्षण घोषित किया गया।
1897 – क्योटो विश्वविद्यालय ओफ्फिसिएल्लेमेंट जापान में स्थापित किया गया।
1913 – अरब कांग्रेस के दौरान अरब राष्ट्रवादियों ने ओटोमन साम्राज्य के तहत वांछित सुधारों पर चर्चा की।
1941 – तुर्की ने नाजी जर्मनी के साथ शांति समझौते पर हस्ताक्षर किया।
1946 – डॉ़ राममनोहर लोहिया की अगुवाई में गोवा में पुर्तगाल के शासन से आजादी के लिए पहला सत्याग्रह आंदोलन शुरू हुआ।
1972 – ब्रिटिश यूरोपीयन एयरवेज़ विमान दुर्घटना में 118 लोग की मौत।
1979 – अमेरिका और सोवियत संघ के बीच हथियार नियंत्रण समझौता हुआ।
1980 – शकुंतला देवी ने दो 13 डिजिट के नंबरों का गुणा किया और 28 सेकंड्स में सही उत्तर दे दिया।
1987 – एमएस स्वामीनाथन को पहला विश्व खाद्य पुरस्कार मिला।
2003 – गूगल ने इंटरनेट प्रोग्राम एडसेंस पेश किया।
2004 – चाड के सैनिकों ने 69 सूडानी मिलिशियाई को मार गिराया।
2009 – नासा ने चांद पर पानी की खोज के लिए टोही यान भेजा।
2013 – इराक की राजधानी बगदाद में दो आत्मघाती हमलों में 31 लोग मारे गए और 60 घायल हुए।
2013- पाकिस्तान के शेरगढ़ में आत्मघाती हमले में 27 लोगों की मौत।
2017 – आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान ने भारत को हरा कर ख़िताब जीता।       

18 जून को देश और दुनिया में जन्में महत्वपूर्ण व्यक्तिः-

1817- नेपाल के पहले राणा प्रधानममंत्री एवं राणा राजवंश के संस्थापक जंगबहादुर का जन्म हुआ।  

1887- प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षक, वकील, राजनीतिज्ञ एवं आधुनिक बिहार के निर्माता अनुग्रह नारायण सिन्हा का जन्म हुआ।

1931-आरएसएस के पांचवें सरसंघचालक केएस सुदर्शन का जन्म हुआ।

1931- ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति फर्नांडो हेनरिक कार्डोसो का जन्म हुआ।                                

18 जून को हुए महत्वपूर्ण व्यक्तियों के निधनः-

1858-अंग्रेजों का छक्का छुड़ाते हुए झांसी रानी लक्ष्मीबाई वीरगति को प्राप्त हुईं।

1974- स्वतंत्रता सेनानी, सांसद तथा हिन्दी के साहित्यकार सेठ गोविन्द दास का निधन हुआ।

2002- प्रसिद्ध अभिनेत्री नसीम बानो का निधन हुआ।

2009- प्रसिद्ध संगीतकार, शास्त्रीय गायक एवं सरोद वादक अली अकबर ख़ाँ का निधन हुआ।

Shobha Ojha

Recent Posts

बढ़ायी जा सकती है दिल्ली विधानसभा सत्र की अवधिः बिष्ट

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं मुस्तफाबाद से विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने कहा है कि…

3 hours ago

शत प्रतिशत पूरे किये जाएंगे बीजेपी के चुनावी वादेः रेखा गुप्ता

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली की सीएम  रेखा गुप्ता ने रविवार को कहा कि बीजेपी ने विधानसभा चुनाव के…

3 hours ago

champions trophy 2025: आज सुपर संडे को भिड़ेंगी भारत और पाकिस्तान की टीमें, 2017 के फाइनल का बदला लेने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

स्पोर्ट्स डेस्कः दुबईः क्रिकेट में आज सुपर संडे है। आज चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप स्टेज में सबसे बड़ा मुकाबला…

16 hours ago

क्या नौकरियां खत्म कर देगा AI, पढ़िये रिलेवेंट बने रहने के लिए क्या करें

दिल्ली: AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक लगातार तेजी से विकसित हो रही है और हर क्षेत्र में अपनी पकड़ बना…

17 hours ago

मध्य प्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे पर पीएम मोदी, आज बागेश्वर धाम चिकित्सालय की रखेंगे आधारशिला

दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार से यानी 23 से 25 फरवरी तक मध्यप्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे…

17 hours ago

मौसम ने बदला मिजाज, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड में बर्फबारी, 13 राज्यों में ओलावृष्टि के अलर्ट

दिल्लीः पश्चिमोत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में एक बार फिर मौसम बदला है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और…

2 days ago