विदेश डेस्क

प्रखर प्रहरी

दिल्ली- दुनियाभर में कोरोना कोरोना संक्रमितों की संख्या 81.63 लाख हो गई है। वहीं इसके कारण अब तक 4.42 लाख लोगों की मौत हुई है। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार कोविड-19 से विश्वभर में में अब तक 81,62276 लोग संक्रमित हुए हैं और 4.41668 लोगों की मौत हो चुकी है।

कोरोना से प्रभावित होने के मामले में अमेरिका पहले, ब्राजील दूसरे और रूस तीसरे स्थान पर है। वह इस संक्रमण से होने वाली मौतों के हिसाब से अमेरिका पहले, ब्राजील दूसरे और ब्रिटेन तीसरे स्थान पर है। भारत में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 10,667 नये मामले दर्ज किये गये हैं। भारत मेें अब तक 3,54,065  लोग इससे संक्रमित हुई है। वहीं पिछले 24 घंटे के दौरान 2003 लोगों की मृत्यु होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 11903 हो गई है। भारत संक्रमण के मामले में विश्व में सबसे अधिक प्रभावित देशों की सूची में चौथे स्थान पर है।

विश्व महाशक्ति माने जाने वाले अमेरिका में कोरोना से अब तक 21.38 लाख लोग संक्रित हुए हैं तथा 1.17 लाख लोगों की मृत्यु हो चुकी है। ब्राजील में अब तक 9.24 लाख लोग लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं और 45,241 लोगों की मौत हो चुकी है। रूस में भी कोविड-19 का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। यहां इस संक्रमण से अब तक 5.46 लाख लोग प्रभावित हुए हैं तथा 7,284 लोगों ने जान गंवाई है। ब्रिटेन में इस संक्रमण के कारण हालात लगातार खराब होते जा रहे हैं। यहां अब तक इस महामारी से तीन लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 42054 लोगों की मृत्यु हुई है। वहीं स्पेन में कोेरोना से अब तक 2.45 लाख लोग संक्रमित हुए है तथा 27,136 लोगों की मौत हो चुकी है।

यूरोपीय देश इटली में भी इस महामारी ने बहुत कहर बरपाया है। यहां अब तक कोविड-19 से 2.38 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 34,405 लोगों की मौत हुई है। यूरोपीय देश फ्रांस और जर्मनी में भी इस जानलेवा विषाणु के कारण स्थिति काफी खराब है। फ्रांस में अब तक 1.95 लाख लोग इससे संक्रमित हुए हैं और 29,550 लाेगों की मौत हो चुकी है। जर्मनी में कोरोना से 1.87 लाख लोग संक्रमित हुए हैं और 8820 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा पेरू, तुर्की तथा ईरान सहित दुनिया के अधितर देशों में यह महामारी काफी तेजी से फैल रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here