दिल्ली डेस्क

प्रखर प्रहरी

दिल्लीः वैश्विक महामारी कोरोना से देश में पिछले 24 घंटे के दौरान 2,003 लोगों की मौत हुई है। वहीं इस दौरान इस संक्रमण के 10974 नये मामले दर्ज किये गये हैं। देश में अब कोविड-19 से संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 354065 हो गई है। वहीं मृतकों का आंकड़ा 11,903 हो गया है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से 17 जून को जारी किये गये आंकड़ों के अनुसार देश में कोविड-19 के इस समय 1,55,227 सक्रिय मामले हैं। वहीं अब तक 1,86,935 लोग इससे ठीक है। महाराष्ट्र इस महामारी से देश में सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। राज्य में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 2,701 मामले दर्ज किये गये हैं और 1,409 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,13,445 और मृतकों की संख्या बढ़कर 5,537 हो गई है। वहीं 57,851 अब तक इससे ठीक हुए हैं। कोरोना वायरस से प्रभावित होने के मामले में तमिलनाडु दूसरे स्थान पर है। यहां इससे अब तक 48,019 लोग प्रभावित हुए हैं तथा 528 लोगों की मौत हुई है। राज्य में 26,782 लोगों को उपचार के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है।

कोरोना के कारण राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। यहां अब तक 44,688 लोग इससे संक्रमित हुए हैं तथा पिछले 24 घंटों के दौरान इस वायरस से 437 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 1,837 हो गई है। मौत के मामले दिल्ली महाराष्ट्र के बाद दूसरे नंबर पर है। यहां अब तक 16,500 लोग इस महामारी से निजात पाने में कामयाब हुए हैं।
देश का पश्चिमी राज्य गुजरात कोविड-19 के संक्रमितों की संख्या मामले में चौथे स्थान पर है। गुजरात में अब तक 24,577 लोग इससे संक्रमित हुए हैं तथा 1,533 लोगों की मौत हुई है। राज्य में 17,082 लोग इस बीमारी से स्वस्थ भी हुये हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here