दिल्ली डेस्क
प्रखर प्रहरी
दिल्लीः पूर्वी लद्दाख में चीन ने भारत ने एक बार फिर भारत को धोखा दिया है। यहां सोमवार रात को दोनों दोनों देशों के सैनिकों के बीच पेगांग झील क्षेत्र में हिंसक झड़प हुई, जिसमें भारतीय सेना के एक अधिकारी और दाे जवान शहीद हो गये।
सेना ने 16 जून के कोे यह जानकारी दी। सेना ने बताया कि गलवान घाटी में दोनों सेनाओं के जवानों के पीछे हटने की प्रक्रिया के दौरान यह हिंसक झड़प हुई है जिसमें दोनों ओर के सैनिक हताहत हुए हैं। सेना ने कहा कि इस दौरान एक अधिकारी और दो जवान शहीद हो गये। गतिरोध को दूर करने के लिए दोनों देशों के वरिष्ठ सैन्य अधिकारी गलवान घाटी में बातचीत कर रहे हैं।
सेना ने कहा है कि इस झड़प में दोनों ओर के सैनिक मारे गये हैं, हालाकि यह नहीं बताया गया है कि चीन के कितने सैनिक हताहत हुए हैं।
आपको बता दें कि पूर्वी लद्दाख में पिछले एक महीने से भी अधिक समय से दोनों सेनाओं के बीच गंभीर गतिरोध बना हुआ है। इसके दूर करने गत कुछ सप्ताह में दोनों सेनाओं के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच लगातार बैठकें हो रही हैं। इस सिलसिले में गत छह जून को हुई लेफ्टिनेंट जनरल स्तर की वार्ता हुई थी। इसके बाद दोनों सेनाओं ने अपने सैनिकों को कुछ पीछे हटाने का निर्णय लिया था।
दिल्ली: बेसिक लाइफ सपोर्ट सिस्टम को बेहतर बनाने की दिशा में सुजुकी इंडिया कदम बढ़ाते हुए भारत में इसुजु डी-मैक्स…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः भारत और कनाडा के बीच तल्खी बढ़ती जा रही है। दोनों देशों के बीच जारी…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः इजराइल और हमास के बीच पिछले साल से युद्ध चल रहा। हमास ने सात अक्टूबर…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दीपावली से पहले केंद्र सरकार ने किसानों को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने बुधवार…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः केंद्र सरकार ने बुधवार को एक करोड़ से अधिक कर्मचारियों और पेंशनरों को दीपावली से…
श्रीनगरः केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में निर्वाचित नई सरकार का गठन हो गया है। नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर…