Old compass on vintage map with rope closeup. Retro stale

दिल्लीः आज के ही दिन 1963 में रूस की 26 वर्षीय लेफ्टिनेंट वलेंटीना तेरेशकोवा मॉस्को से अंतरिक्ष यान – वोस्टोक 6 में अंतरिक्ष का अपना सफर शुरू कर इतिहास रचा था। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया के इतिहास में 1963 में घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं परः-

1746 – पियाकेन्ज़ा की लड़ाई में ऑस्ट्रिया और सर्दीनिया ने स्पेनिश और फ्रांसीसी सेना को हराया।
1815 – नेपोलियन ने नीदरलैंड में लिग्नी की लड़ाई में प्रूसिया को पराजित किया।
1822 – डेनमार्क वेसी ने दक्षिण कैरोलिना में दास विद्रोह का नेतृत्व किया।
1824 – ग्रेट ब्रिटेन में जानवरों की क्रूरता की रोकथाम के लिए रॉयल सोसाइटी की स्थापना की गई।
1858 – प्रथम भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम के दौरान मोरार की लड़ाई लड़ी गई।
1881 – ऑस्ट्रिया औऱ हंगरी ने सर्बिया के साथ सैन्य संधि पर हस्ताक्षर किए।
1891 – जॉन अबॉट कनाडा के तीसरे प्रधानमंत्री बनाये गए।
1903 – नॉर्वे के रोल्ड अमंडसेन ने कनाडा के द्वीपों को पार अटलांटिक और प्रशांत महासागरों को जोड़ने वाले समुद्री मार्ग की खोज की।
1911 – आईबीएम कंपनी की स्‍थापना न्‍यूयॉर्क में हुई।
1912 – मिसौरी में मंदी के कारण 48 लोगों की मौत हुई।
1915 – ब्रिटिश महिला संस्थान की स्थापना हुई।
1963 – रूसी महिला लेफ्टिनेंट वलेंटीना तेरेशकोवा अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरने वाली दुनिया की पहली महिला बनीं।
1979 – मुस्लिम ब्रदरहुड ने सीरिया में 62 शेखों को मौत के घाट उतारा।
1999 – थांबो म्बेकी दक्षिण अफ्रीका के दूसरे राष्ट्रपति चुने गए।
2007 – सुनीता विलियम्स अन्तरिक्ष में लगातार सबसे लम्बे समय तक रहने वाली महिला बनीं।
2008 – कैलिफोर्निया में समलैंगिक जोड़े को शादी करने की इजाजत दी गई।

2012अमेरिकी वायुसेना का रोबोटिक बोइंग एक्स-37बी अंतरिक्ष यान अपना मिशन पूरा कर पृथ्‍वी पर वापस लौटा।
2012 – बहुराष्ट्रीय शीतल पेय कंपनी कोका कोला ने म्यांमार में 60 वर्षों के बाद कारोबार शुरू किया।

2013- इराक में सिलसिलेवार बम विस्फोटों में 20 लोग मारे गये।

16 जून को देश और दुनिया में जन्मे महत्वपूर्ण व्यक्तिः-

  • 1920- मशहूर पार्श्वगायक एवं संगीतकार हेमन्त कुमार का जन्म हुआ।
  • 1050- बॉलीवुड अभिनेता मिथुन दा का जन्‍म हुआ।
  • 1956- प्रसिद्ध साहित्यकार सुरेश कांत का जन्म हुआ।

16 जून को हुए महत्वपूर्ण व्यक्तियों के निधनः-

  • 1606 – सिक्खों के पांचवें गुरु अर्जुन देव का निधन हुआ।
  • 1925- राष्ट्रवादी नेता चितरंजन दास का निधन हुआ।
  • 1944- प्रसिद्ध वैज्ञानक प्रफुल्ल चंद्र राय का निधन हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here