इंटरटेनमेंट डेस्क
प्रखर प्रहरी
मुंबईः बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत आज पंचतत्व में विलीन हो गए। उनका अंतिम संस्कार मुंबई के उपनगरीय विले पार्ले स्थित पवन हंस श्मशान घाट में किया गया। सुशांत को मुखाग्नी उनके पिता केके सिंह ने दी। इस मौके पर उनके चेचेर भाई और तीनों बहनें मौजूद थीं। बेटे को आखिरी विदाई देते वक्त सुशांत के पिता केके सिंह खुद को रोक नहीं पाये और जिगर के तुकड़े के चले जाने की गम में रो पड़े।
कोविड 19 प्रोटोकॉल की वजह से अंतिम यात्रा में 20 से अधिक लोग शामिल हो सके, लेकिन सुशांत की अंतिम यात्रा में इससे अधिक लोग दिखाई दिये। हालांकि पाबंदी होने की वजह से लोग श्मशान घाट परिसर में प्रवेश नहीं कर पाये। सुशांत असमायिक मौत से पूरा बॉलीवुड गमगीन है। उनके निधन से मेघराज में दुखी नजर आए। सुशांत की अंतिम यात्रा के दौरान यहां तेज बारिश हुई। सुशांत की मौत की खबर सुनकर उनके पिता अन्य रिश्तेदारों के साथ आज दोपहर में पटना से मुंबई पहुंचे थे। वहीं उनकी दोस्त रिया चक्रवर्ती मुंबई के कूपर अस्पताल पहुंची थीं, जहां सुशांत का शव रखा गया था। सुशांत की अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए श्रद्धा कपूर,कृति सेनन और विविक ओबेराय सहित बॉलीवुड के कई कलाकार श्मशान घाट पहुंचे थे।
दिल्लीः दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को कहा कि CAG की पूर्ववर्ती सरकार के समय में स्वास्थ्य विभाग…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया है कि प्रदेश सरकार का बजट 24 से 26…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता रविवार को श्री श्याम कृपा मंडल खारी बावली 21वें वार्षिक…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि पार्टी संगठन सरकार से साथ…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पूर्वांचलवासियों को हनुमान की उपाधि देते हुए कहा है…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि AAP की सरकार जानता को…