Subscribe for notification
धर्म/राशिफल

आज का राशिफल

जानिये कैसा रहेगा आज आपका दिनः-

15 जून 2020 का राशिफलः-

मेष- आज का दिन अपव्यय व उदासी को दर्शा रहा है। आपको प्रत्येक क्षेत्र में निराशाजनक परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। इसलिए धैर्य धारण करें। यात्रा पर जाते समय सावधान रहें।

वृष- आज का दिन निवेश करने के लिए विशेष शुभ है। मुश्किल की घड़ी में आज किया गया निवेश आपके लिए सहायता प्रदान करने वाला सिद्ध होगा। परंतु अथक परिश्रम करने से बचें।

मिथुन- आज सप्ताह का सर्वश्रेष्ठ दिन है। मान-सम्मान प्राप्त करेंगे। व्यापारियों को लाभ होने की संभावनाएं हैं। यह समय निवेश करने के लिए शुभ है। सभी महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर लिए जाएं तो अच्छा रहेगा।

कर्क- आज आप किसी धार्मिक गतिविधि में भाग लेंगे। बच्चों का सहयोग आपके हृदय को प्रसन्नता व उत्साह से भर देगा। व्यापारियों के लिए नया व्यवसाय शुरू करने के लिए आज का दिन श्रेष्ठतम है।

सिंह- आज काम में रुकावटें आएंगी। गाड़ी चलाते वक्त सावधानी बरतें। धन निवेश किया जा सकता है। जीवनसाथी से वाद-विवाद हो सकता है। आपको समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

कन्या- आज कोर्ट कचहरी के मामले में शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। जीवनसाथी से संबंध अच्छा होगा। धन प्राप्ति या आर्थिक सहायता के संकेत हैं। अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहें।

तुला- आज आपका स्वास्थ्य ढीला रह सकता है। आपको अपने छिपे हुए शत्रुओं से सावधान रहना चाहिए। वाद-विवाद से बचें। विपक्षी लोग आपको निशाना बनाने का प्रयास करेंगे।

वृश्चिक- व्यापारी लोग आज अपने व्यापार के लिए महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। निवेश करना चाहते हैं तो आज का दिन ऐसा करने के लिए श्रेष्ठ रहेगा। आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

धनु- संपत्ति खरीदना चाहते हैं तो आज का दिन शुभ है। जीवनसाथी से मधुरतम संबंध रहेंगे। किसी सामाजिक या पारिवारिक उत्सव में शामिल होने के भी संकेत हैं।

मकर- आज आपका कोई नया मित्र बन सकता है। पड़ोसियों से संबंधों में सुधार होगा। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं दुर्घटना का डर है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। बाहरी भोजन करने से बचें।

कुंभ- आज हिम्मत से कोई निर्णय लेंगे और उसकी सफलता के लिए खूब मेहनत करेंगे। इसलिए धैर्य बनाये रखें और अपना कार्य चालू रखें। आपके बच्चे भी श्रेष्ठ परिणाम प्राप्त करने में सफल होंगे।

मीन- आज आपके परिवार में उत्सव जैसा माहौल रहेगा। आर्थिक पक्ष से संतुष्ट रहेंगे। आपके परिवार के लोग आपसे प्रसन्न रहेंगे। धन की प्राप्ति संभव है। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।

General Desk

Recent Posts

वॉट्सएप पर अनजान फोटो पर किया क्लिक, तो जाएगा आपका बैंक अकाउंट खाली, हो सकते हैं स्कैम का शिकार, जानें कैसे जालसाजों से खुद को रखें सुरक्षित

दिल्लीः मौजूदा समय में जहां टेक्नोलॉजी हमारी जिंदगी को आसान बना रही है, वहीं डिजिटल युग में साइबर अपराधी नए-नए…

5 hours ago

रामनवमी के मौके पर पीएम मोदी करेंगे देश के पहले वर्टिकल लिफ्ट समुद्री पुल का उद्घाटन

दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रामनवमी के मौके पर छह अप्रैल को तमिलनाडु के पंबन में बने देश के पहले वर्टिकल…

6 hours ago

क्या मोदी वापस लाएंगे कच्चाथीवू, श्रीलंका दौरे से तेज हुई चर्चा, इंदिरा ने समझौते में श्रीलंका को सौंपा था यह द्वीप

दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को (छह अप्रैल) को तमिलनाडु के दौरे पर रहेंगे। वह रामनवमी के मौके पर तमिलनाडु…

6 hours ago

12 घंटे चर्चा के बाद वक्फ बिल राज्यसभा से पास, पक्ष में 128 और विरोध में 95 वोट पड़े, राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के बाद बनेगा कानून

दिल्लीः 12 घंटे से ज्यादा लंबी की चर्चा के बाद वक्फ संशोधन बिल गुरुवार देर रात राज्यसभा से पास हो…

1 day ago

हमारे कृषि उत्पादों पर 100 फीसदी टैरिफ वसूलता है भारत, अब होगा जैसा को तैसा का व्यवहारः अमेरिका

वाशिंगटनः अमेरिका ने भारत के साथ जैसा को तैसा व्यवहार करने की धमकी दी है। अमेरिका ने कहा है कि…

4 days ago

सलमान खान की ईद पार्टी में सेलेब्स का जमावड़ा:सोनाली बेंद्रे, सोनाक्षी, रितेश-जेनेलिया समेत कई सितारे पहुंचे

मुंबईः बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म सिकंदर को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच…

4 days ago