File Picture
दिल्ली डेस्क
प्रखर प्रहरी
दिल्लीः देश में कोरोना वायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले 24 घंटों के दौरान देश के विभिन्न हिस्सों में इस संक्रमण के 11,502 नये मामले दर्ज किये गये हैं। अब कुल संक्रमितों की संख्या 3,32,424 हो गई है। वहीं इस दौरान 325 लोगों की मृत्यु होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 9520 हो गई है। देश में इस समय कोरोना के 1,53,106 सक्रिय मामले हैं, जबकि 1,69,798 लोग अब तक इस महामारी से निजात पा चुके हैं।
कोविड-19 से महाराष्ट्र देश में सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। राज्य में पिछले 24 घंटों में 3390 नये मामले दर्ज किये गये हैं और 120 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही राज्य में इससे प्रभावित होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 1,07,958 हो गई है। वहीं इस जानलेवा विषाणु से मरने वालों की संख्या बढ़कर 3950 तक पहुंच गई है। राज्य में अब तक 50,978 लोग इस महामारी से ठीक हुए हैं। कोरोना वायरस से प्रभावित होने के मामले में तमिलनाडु दूसरे नंबर पर है। यहां अब तक 44,661 लोग इससे संक्रमित हुए हैं तथा 435 लोगों की मृत्यु हुई है। वहीं 24,547 लोगों को उपचार के बाद विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है।
कोरोना के कारण राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की हालत लगातार बिगड़ती जा रही है। दिल्ली संक्रमितों की संख्या के मामले में तीसरे स्थान पर है। राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना संक्रमितों की संख्या 41,182 और मृतकों का आंकड़ा 1327 हो गया है। वहीं 15,823 मरीजों को उपचार के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है। देश का पश्चिमी राज्य गुजरात कोविड-19 से प्रभावित होने के मामले में चौथे स्थान पर है, लेकिन मृतकों की संख्या के मामले में राज्य महाराष्ट्र के बाद दूसरे स्थान पर है। गुजरात में अब तक 23,544 लोग इससे संक्रमित हुए हैं तथा 1477 लोगों ने जान गंवाई है। वहीं 16,325 लोग इस बीमारी से उबरने में कामयाब हुए हैं। इसके अलावा यूपी और पश्चिम बंगाल सहित देश के सभी राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों में यह महामारी काफी तेजी से फैल रही है।
चेन्नईः करीब डेढ़ साल बाद AIADMK एक बार फिर एनडीए में शामिल हो गई है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने…
दिल्लीः गर्मियों का मौसम शुरू हो गया हैं। ऐसे में इससे निजात पाने के लिए कुछ लोग एसी चलाने लगे…
दिल्लीः अभी तक लाइलाज पार्किंसंस से ग्रसित मरीजों के लिए अच्छी खबर है। ट्रीटमेंट की दो विधियों से इस रोग…
दिल्लीः इस समय सोना खूब चमक रहा है। यह शुक्रवार को यानी 11 अप्रैल को अब तक के सबसे ऊंचे…
मुंबईः बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान की बहु प्रतीक्षित फिल्म सिकंदर रुपहले पर्दे पर दम तोड़ने लगी है।…
वाशिंगटनः अमेरिका और चीन के बीच ट्रेड वार तेज होते जा रहा है। अमेरिका ने कहा कि उसने चीन पर…