विदेश डेस्क
प्रखर प्रहरी
दिल्लीः दुनियाभर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 20 हो गई है। वहीं इस जानलेवा विषाणु से अब तक 4.33 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के के अनुसार विश्व में इस महामारी से अब तक 78,99,547 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 4,33,019 लोगों की मौत हुई है।
कोविड-19 से प्रभावित होने के मामले में अमेरिका विश्वभर में पहले और ब्राजील दूसरे तथा रूस तीसरे स्थान पर है। दूसरी तरफ इस महामारी से हुई मौतों के आंकड़ों के हिसाब से अमेरिका पहले, ब्राजील दूसरे और ब्रिटेन तीसरे क्रम पर आ गया है। भारत में भी यह संक्रमण काफी तेजी से पैर पसार रहा है। यहां पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के 11,502 नये मामले दर्ज किये गये हैं तथा 325 लोगों की मौत हुई है। भारत में अब तक कोविड-19 से 3,32,424 लोग प्रभावित हुए हैं तथा 9520 लोगों की जान गई है।
विश्व महाशक्ति माने जाने वाले अमेरिका में कोरोना से अब तक 20.91 लोग संक्रमित हो चुके हैं तथा 1.16 लाख लोगों की मृत्यु हुई है। ब्राजील में अब तक 8.68 लाख लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं और 43,332 लोगों की मौत हुई है। रूस में भी कोविड-19 का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। यहां इस संक्रमण से अब तक 5-29 लाख लोग प्रभावित हुए हैं तथा 6938 लोगों ने जान गंवाई है। ब्रिटेन में इस संक्रमण के कारण हालात लगातार खराब होते जा रहे हैं। यहां अब तक इस महामारी से 2.98 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 41,783 लोगों की मृत्यु हुई है। स्पेन में कोरोना ने अब तक 2.44 लाख लोगों को अपनी चपेट में लिया है तथा 27,136 लोगों की मौत हुई है। यूरोपीय देश इटली में भी इस महामारी ने खूब कहर बरपाया है। यहां अब तक कोविड-19 से 2. 27 लाख लोग प्रभावित हुए हैं तथा 34,345 लोगों की मौत हुई है।
यूरोपीय देश फ्रांस और जर्मनी में भी इस जानलेवा विषाणु के कारण स्थिति काफी खराब है। फ्रांस में अब तक 1.95 लाख लोग इससे संक्रमित हुए हैं और 29,410 लाेगों की मौत हो चुकी है। जर्मनी में कोरोना वायरस से 1.88 लाख लोग संक्रमित हुए हैं और 8801 लोगों की मौत हुई है।पेरू में इस महामारी से अब तक 2,29,736 लोग प्रभावित हुए हैं तथा 6688 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा तुर्की और खाड़ी देश ईरान सहित दुनिया के ज्यादातर देशों में यह महामारी काफी तेजी से बढ़ रही है।
दिल्लीः पश्चिमोत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में एक बार फिर मौसम बदला है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और…
दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि मराठी भाषा अमृत से भी मीठी है और वह इस भाषा को…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी की दिल्ली प्रदेश इकाई के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी को नसीहत…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी की दिल्ली प्रदेश इकाई ने आम आदमी पार्टी और बीजेपी तथा सुशासन और कुशासन…
संवाददाताः RSS यानी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की सक्रिय सदस्य रहीं 50 वर्षीय रेखा गुप्ता दिल्ली की नौवीं CM हैं। बीजेपी…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः रेखा गुप्ता मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के छह घंटे बाद अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों…