दिल्ली डेस्क

प्रखर प्रहरी

दिल्लीः देश में कोरोना वायरस के मामलों में काफी तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। पिछले 24 घंटों के दौरान इस संक्रमण के रिकॉर्ड 11929 नये मामले दर्ज किये गये। वहीं इस दौरान 311 लोगों की मौत हुई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से 14 जून को जारी किये गये आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान 11929 नये मामले दर्ज किये गए। अब तक में कोविड-19 संक्रमितों की संख्या बढ़कर 320922 हो गई है। इस दौरान 311 लोगों की मौत से मृतकों की संख्या 9195 तक पहुंच गई है। देश में इस समय कोरोना के 149348 सक्रिय मामले हैं, जबकि 162379 इस महामारी से निजात पाने कामयाब हुए हैं।

महाराष्ट्र इस महामारी से देश में सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। राज्य में पिछले 24 घंटों में 3427 नये मामले दर्ज किये गये हैं और 113 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही राज्य में इससे प्रभावित होने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 104568 तथा 3830 लोगों की मौत हुई है। वहीं 49346 लोग अब तक इससे ठीक हुए हैं। कोरोना वायरस से प्रभावित होने के मामले में तमिलनाडु दूसरे पायदान पर है। यहां संक्रमितों की संख्या 42687 पर पहुंच गई है तथा 397 लोगों की मृत्यु हुई है। वहीं 23409 लोगों को उपचार के बाद विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है। इस महामारी के कारण राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की हालत लगातार बिगड़ती जा रही है। राजधानी में कोरोना संक्रमितों की संख्या 38958 और मृतकों का आंकड़ा 1271 हो गया है। वहीं 14945 मरीजों को उपचार के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है।

देश का पश्चिमी राज्य गुजरात कोविड-19 से प्रभावित होने के मामले में चौथे स्थान पर है, लेकिन मृतकों की संख्या के मामले में राज्य महाराष्ट्र के बाद दूसरे स्थान पर है। गुजरात में अब तक 23038 लोग इससे संक्रमित हुए हैं तथा 1448 लोगों ने जान गंवाई है। वहीं 15883 लोग इस बीमारी से उबरने में कामयाब हुए हैं। इसके अलावा यूपी और पश्चिम बंगाल सहित देश के सभी राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों में यह संक्रमण काफी तेजी से पैर पसार रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here