Subscribe for notification

आज का इतिहास

दिल्लीः आज के ही दिन 1907 में नार्वे में महिलाओं को मतदान करने का अधिकार मिला था। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया में 14 जून को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं परः-

1634 – रूस और पोलैंड के बीच पोलियानोव शांति समझौते पर हस्ताक्षर हुए।
1658 – ड्यून्स की लड़ाई में ब्रिटिश और फ्रांसीसी सेनाओं ने स्पेन को हराया।
1775 – अमेरिकी सेना की स्थापना हुई।
1777 – अमेरिकी कांग्रेस ने बैठक के दौरान अपना झंडा चुना।
1900 – हवाई क्षेत्र अमेरिका का हिस्सा बना।
1901 – पहली बार गोल्फ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।
1907 – नॉर्वे में महिलाओं को मतदान का अधिकार मिला।
1917 – इंग्लैंड पर जर्मनी का पहला हवाई हमला, पूर्वी लंदन में 100 से ज्यादा लोगों की मौत।
1928 – क्रांतिकारी चे ग्वेरा का जन्म हुआ। इन्होंने क्यूबा की मुक्ति में अहम भूमिका निभाई थी।
1934 – ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना में हिटलर और बेनिटो मुसोलिनी की मुलाकात।
1940 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी की सेना ने फ्रांस की राजधानी पेरिस पर कब्जा किया।
1947 – कांग्रेस कार्य समिति ने भारत विभाजन के लिए माउंटबेटन योजना का प्रस्ताव स्वीकृति के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के समक्ष रखा।
1949 – वियतनाम राष्ट्र का गठन।
1958 – डॉ सी.वी. रमन को क्रेमलिन में लेनिन शांति पुरस्कार प्रदान किया गया।
1962 – फ्रांस की राजधानी पेरिस में यूरोपीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन की स्थापना की गई जिसका नाम बाद में बदल कर यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी कर दिया गया ।

2001 – नेपाल में जाँच आयोग ने राजकुमार दीपेन्द्र को शाही परिवार का हत्यारा बताया।
2007 – चीन के गोवी रेगिस्तान में पक्षी के आकार के विशाल डायनसोर के जीवाश्म मिले।
2012 – विशाखापत्तनम में भारतीय इस्पात संयंत्र में विस्फोट से 11 लोगों की मौत हो गई और 16 घायल हो गये।

14 जून को देश और दुनिया में जन्मे महत्वपूर्ण व्यक्तिः-

  • 1880 – वैज्ञानिक सतीश चंद्र दासगुप्ता का जन्म हुआ।
  • 1905 – प्रसिद्ध शास्त्रीय संगीतकार हीराभाई बारोडकर का जन्म हुआ।
  • 1909 – केरल के महान नेता ई एम एस नंबूदरीपाद का जन्म हुआ हुआ।
  • 1922 – भारत के प्रसिद्ध फिल्म निर्माता और निर्देशक के. आसिफ का जन्म हुआ।
  • 1928-अर्जेंटीना के क्रांतिकारी नेता चे ग्वेरा का जन्म हुआ।
  • 1946 – अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का जन्म हुआ।
  • 1955 – फिल्म एवं टेलीविजन अभिनेत्री किरण खेर का जन्म हुआ।
  • 1969 – 22 ग्रैंड स्लैम जीतन वाली टेनिस स्टार स्टेफी ग्राफ का जन्म।
  • 1977 – दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेट खिलाड़ी बोएटा डिपेनार का जन्म हुआ।

14 जून को हुए महत्वपूर्ण व्यक्तियों के निधनः-

  • 1920- प्रसिद्ध जर्मन दार्शनिक एवं इतिहासकार मैक्स वेबर का निधन हुआ।
  • 1961- प्रसिद्ध भौतिक वैज्ञानिक कार्यमाणिवकम श्रीनिवास कृष्णन का निधन हुआ।
  • 2007- संयुक्त राष्ट्र के चौथे महासचिव कुर्त वॉल्डहाइम का निधन हुआ।
  • 2010- काल्पनिक एवं गैर कथा के प्रसिद्ध लेखक मनोहर मालगोनकर का निधन हुआ।
Shobha Ojha

Recent Posts

2019 में ही लिखी जा चुकी है जेलेंस्की और ट्रम्प के बीच हुई नोंक-झोंक की पटकथा, पढ़िये पूरी कहानी

वाशिंगटन: अमेरिका के दौरे पर पहुंचे यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की और अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच वाइट हाउस…

1 hour ago

दिल्ली में 15 साल पुराने वाहनों को 31 मार्च के बाद नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, प्रदूषण कम करने के लिए दिल्ली सरकार ने लिया अहम फैसला

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए दिल्ली सरकार ने शनिवार को अहम फैसले लिये।…

2 hours ago

Mahakumbh 2025 Live : संगम पर आस्था का सैलाब, महाशिवरात्रि पर अंतिम महास्नान, सीएम योगी कर रहे हैं मॉनिटरिंग

प्रयागराजः आज महाशिवरात्रि है। इसके साथ ही आज प्रयागराज महाकुंभ का आखिरी दिन है। महाशिवरात्रि पर्व स्नान के साथ ही…

4 days ago

महाशिवरात्रिः दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने चांदनी चौक के गौरी शंकर में की पूजा अर्चना

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः महाशिवरात्रि के अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा चांदनी चौक स्थित गौरी शंकर मंदिर पहुंची…

4 days ago

शराब घोटाल केजरीवाल, सिसोदिया की महाभ्रष्ट जुगलबंदी का परिणाम, रिपोर्ट पर जवाब दें केजरीवाल, सिसोदिया और संजय सिंह

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली  बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने शराब घोटाले को पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व…

4 days ago

CAG रिपोर्ट की दिल्ली विधानसभा में पेश, सीएम रेखा ने सदन में रखी रिपोर्ट, AAP की शराब नीति से 2000 करोड़ रुपये का घाटा

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली सरकार ने विधानसभा सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को शराब नीति से संबंधित CAG…

4 days ago