दिल्ली डेस्क
प्रखर प्रहरी
दिल्लीः देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में बेतहाशा बढ़ोतरी हो रही है। इस बीच थोड़ी सी राहत भरी खबर यह है कि इससे संक्रमित मरीजों के ठीक होने की दर में भी लगातार इजाफा हो रहा है। देश में इस महामारी से ठीक होने वाले मरीजों की दर अब 50 प्रतिशत से अधिक हो गई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी 14 मई को जारी बयान गया कि इस समय मरीजों के ठीक होने की दर 50.60 प्रतिशत है और यह दर्शाता है कि देश में अब तक कोरोना के जितने मरीज आए हैं उनमें से आधे पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। मंत्रालय के अनुसार कोरोना के संदिग्ध मामलों की जांच और उनका सही तरीके से इलाज इसमें अहम भूमिका निभा रहा है।
आईसीएमआर यानी भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद ने भी कोरोना मरीजों के लिए अपनी जांच प्रकिया में बढ़ोत्तरी की है। इस समय देश में 646 सरकारी और 247 निजी क्षेत्र की प्रयोगशालाएं कोरोना जांच कर रही हैं। देश में पिछले 24 घंटों में 1,51,432 सैंपलों की जांच की गई थी। देश में अब तक 56,58,614 सैंपलों की जांच की जा चुकी है।
केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ हर्षवर्धन, गृह मंत्री अमित शाह ने आज दिन में दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से साथ बैठक कर राजधानी में कोविड मामलों की स्थिति पर चर्चा की। इस दौरान कंटेनमेंट उपायों, संदिग्ध लोगों और अन्य लोगों के अधिक जांच किए जाने और स्वास्थ्य सेवाओं को पूरी तरह से तैयार करने पर बल दिया गया।
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दीपावली से पहले केंद्र सरकार ने किसानों को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने बुधवार…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः केंद्र सरकार ने बुधवार को एक करोड़ से अधिक कर्मचारियों और पेंशनरों को दीपावली से…
श्रीनगरः केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में निर्वाचित नई सरकार का गठन हो गया है। नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर…
इस्लामाबाद: भारत के विदेश मंत्री डॉक्टर एस जयशंकर ने बुधवार को पाकिस्तान की धरती से चीन और पाकिस्तान को कड़ा…
दिल्लीः महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनावों की तारीखों के ऐलान के साथ ही देश भर में 14 राज्यों की 48…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः झारखंड विधानसभा चुनावों की घोषणा हो चुकी है। राज्य में विधानसभा की 81 सीटों पर…