विदेश डेस्क

प्रखर प्रहरी

दिल्लीः कोरोना वायरस का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। दुनियाभर में अब तक 76. 53 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 4.26 लाख लोगों की अब तक इस जानलेवा विषाणु के कारण मौत हो चुकी है। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के आंकड़ों के मुताबिक कोरोना से दुनियाभर में अब तक 76,52949 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 4,25,888 लोगों की मौत हो चुकी है।

कोविड-19 से प्रभावित होने के मामले में अमेरिका विश्वभर में पहले और ब्राजील दूसरे तथा रूस तीसरे स्थान पर है। वहीं इस महामारी से हुई मौतों के आंकड़ों के हिसाब से अमेरिका पहले, ब्राजील दूसरे और ब्रिटेन तीसरे क्रम पर आ गया है। विश्व महाशक्ति माने जाने वाले अमेरिका में कोरोना से अब तक 20.49 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 1,14,669 लोगों की मृत्यु हुई है। ब्राजील में अब तक 8.29 लाख लोग इसकी चपेट में आये हैं और 41,828 लोगों की मौत हुई है। रूस में भी कोविड-19 का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। यहां इसके संक्रमण से अब तक 5.11 लाख लोग प्रभावित हुए हैं तथा 6705 लोगों ने जान गंवाई है।

भारत में यह संक्रमण काफी तेजी से पैर पसार रहा है। यहां अब तक कोविड-19 से 3.09 लाख लोग अब तक प्रभावित हुए हैं तथा 8884 लोगों ने जान गंवाई है। ब्रिटेन में इस संक्रमण के कारण हालात लगातार खराब होते जा रहे हैं। यहां अब तक इस महामारी से 2.95 लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 41,566 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। वहीं स्पेन में अब तक 2.44 लाख लोग अब तक इससे संक्रमित हुए हैं तथा 27,136 लोगों की मौत हो चुकी है। यूरोपीय देश इटली में भी इस महामारी ने बहुत कहर बरपाया है। यहां संक्रमितों की संख्या भले ही स्पेन से कमहै लेकिन मृतकों की संख्यास्पेन से लगभग 8000 अधिक है। इटली में कोरोना से अब तक 34,223 लोगों की मौत हुई है। यूरोपीय देश फ्रांस और जर्मनी में भी इस जानलेवा विषाणु के कारण स्थिति काफी खराब है। फ्रांस में अब तक 1.94 लाख लोग इससे संक्रमित हुए हैं और 29,377 लाेगों की मौत हो चुकी है। वहीं जर्मनी में कोरोना से 1.88 लाख लोग संक्रमित हुए हैं और 8783 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा पेरू और तुर्की सहित विश्व के ज्यादातर देशों में यह संक्रमण काफी तेजी से पैर पसार रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here