जानिये कैसा रहेगा आज आपका दिनः-
12 जून 2020 का राशिफलः-
मेष-धन का आवक बना रहेगा। हर दृष्टिकोण से अच्छा समय है। कोई जोखिम नहीं है। स्वास्थ्य, प्रेम अच्छा है। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी रुपए-पैसे आते रहेंगे। आप अच्छी स्थिति में दिखाई पड़ रहे हैं। लेकिन एहतियात बरतें। हनुमान चालीसा का पाठ करें।
वृषभ-शासन सत्ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। उच्चाधिकारी प्रसन्न होंगे। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। बाकी सब ठीक है। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम ठीक, व्यापारिक दृष्टिकोण से ठीक चलने लगे हैं। लाल वस्तु दान करें।
मिथुन-भाग्यवश कोई काम बनेगा। कुछ अच्छी स्थिति की ओर आप जा रहे हैं। कोई रिस्क न लें। स्वास्थ्य, प्रेम अभी भी मध्यम है। पहले से बेहतर स्थिति में जरूर हैं आप। हरी वस्तु पास रखें।
कर्क-स्थिति थोड़ी खराब है। लग्नेश अष्टम भाव में हैं। चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। अचानक परिस्थितियां प्रतिकूल हो सकती हैं। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं की स्थिति आ सकती है। व्यापार भी मध्यम जैसा ही है। हनुमान जी को प्रणाम करें।
सिंह-जीवनसाथी के साथ अच्छा समय गुजरेगा। नौकरी-चाकरी में बढ़ोत्तरी होगी। व्यवसायिक लाभ होगा। स्वास्थ्य भी अच्छा है। प्रेम की स्थिति थोड़ी मध्यम है। लाल वस्तु पास रखें।
कन्या-शत्रु उपद्रव सम्भव है। लेकिन कोई कुछ बिगाड़ नहीं पाएगा। शत्रु शमन भी हो जाएगा। स्वास्थ्य थोड़ा डिस्टर्ब करेगा। प्रेम ठीक-ठाक, व्यापार मध्यम रहेगा। लाल वस्तु दान करें।
तुला-क्रोध पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं या क्रोध के शिकार होंगे। व्यापार की स्थिति मध्यम चल रही है। लाल वस्तु दान करें।
वृश्चिक-घरेलू तापमान बढ़ा रहेगा। लक्ष्मी योग का निर्माण हो रहा है जो बहुत काम का है। भूमि,भवन,वाहन की खरीदारी पर विचार हो सकता है। स्वास्थ्य, व्यापार ठीक, प्रेम अच्छा है। बजरंग बाण का पाठ करें।
धनु-पराक्रमी बने रहेंगे। जो चाहते हैं कर डालेंगे। सोची हुई बात को लागू करें। सब ठीक होगा। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम ठीक ठाक, व्यापारिक दृष्टिकोण से अच्छा समय कहा जा सकता है।
मकर-स्थिति अच्छी है। धन का आवक बना रहेगा। लेकिन निवेश न करें। कटु भाषा के प्रयोग से बचें। स्वास्थ्य,प्रेम मध्यम, व्यापार ठीक ठाक रहेगा। लाल वस्तु दान करें।
कुंभ-सौम्यता बढ़ेगी। स्वास्थ्य, प्रेम मध्यम, व्यापारिक दृष्टिकोण से अच्छे समाचार की प्राप्ति हो सकती है। बजरंग बाण का पाठ करें।
मीन-खर्च की अधिकता से परेशान हो सकते हैं। मानसिक स्थिति क्षीण हो सकती है। आत्मविश्वास की कमी रहेगी। स्वास्थ्य, प्रेम मध्यम है। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी मध्यम कहा जा सकता है। लाल वस्तु पास रखें। अच्छा होगा।
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दीपावली से पहले केंद्र सरकार ने किसानों को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने बुधवार…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः केंद्र सरकार ने बुधवार को एक करोड़ से अधिक कर्मचारियों और पेंशनरों को दीपावली से…
श्रीनगरः केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में निर्वाचित नई सरकार का गठन हो गया है। नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर…
इस्लामाबाद: भारत के विदेश मंत्री डॉक्टर एस जयशंकर ने बुधवार को पाकिस्तान की धरती से चीन और पाकिस्तान को कड़ा…
दिल्लीः महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनावों की तारीखों के ऐलान के साथ ही देश भर में 14 राज्यों की 48…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः झारखंड विधानसभा चुनावों की घोषणा हो चुकी है। राज्य में विधानसभा की 81 सीटों पर…