दिल्ली डेस्क
प्रखर प्रहरी
दिल्लीः वैश्विक महामारी कोरोना से प्रभावित होने के मामले में भारत ने ब्रिटेन को पीछे छोड़ दिया है। भारत अब कोविड-19 से सर्वाधिक प्रभावित होने वाला दुनिया का चौथा देश बन गया है। देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोराेना संक्रमण के सर्वाधिक 10956 नये मामले दर्ज किया गये तथा 396 लोगों की मौत हुई है। भारत में जहां करीब 2.98 लाख लोग संक्रमित हुए हैं। वहीं ब्रिटेन में 2.92 लाख लोग इसकी चपेट में आए हैं। हालांकि ब्रिटेन में मृतकों की संख्या भारत की तुलना में लगभग पांच गुना अधिक है। भारत में अब तक जहां इस महामारी से 8498 लोगों की मौत हुई है वहीं ब्रिटेन में कोविड-19 से 41,364 लाेगों ने जान गंवाई है।
केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से 12 जून को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान 10956 नये मामलों के साथ संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,97,535 हो गयी। इस दौरान 396 लोगों की मौत से मृतकों की संख्या 8498 हो गयी। देश में इस समय कोरोना के 1,41,842 सक्रिय मामले हैं, जबकि 1,47,195 लोग इस महामारी से निजात पाने में कामयाब हुए हैं।
विश्व में कोरोना संक्रमण से प्रभावित देशों की सूची में अमेरिका पहले स्थान पर है , जहां इस महामारी से अब तक 20,23,385 लोग संक्रमित हो चुके हैं तथा 1,13,818 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। संक्रमिताें की संख्या के मामले में इसके बाद ब्राजील में 8.03 लाख और रूस 5.02 लाख हैं। चौथे स्थान पर भारत में 2.98, पांचवें स्थान ब्रिटेन में 2.92 लाख, छठे स्थान पर स्पेन 2.43 लाख और सातवें स्थान पर इटली 2.36 लाख है।
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दीपावली से पहले केंद्र सरकार ने किसानों को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने बुधवार…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः केंद्र सरकार ने बुधवार को एक करोड़ से अधिक कर्मचारियों और पेंशनरों को दीपावली से…
श्रीनगरः केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में निर्वाचित नई सरकार का गठन हो गया है। नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर…
इस्लामाबाद: भारत के विदेश मंत्री डॉक्टर एस जयशंकर ने बुधवार को पाकिस्तान की धरती से चीन और पाकिस्तान को कड़ा…
दिल्लीः महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनावों की तारीखों के ऐलान के साथ ही देश भर में 14 राज्यों की 48…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः झारखंड विधानसभा चुनावों की घोषणा हो चुकी है। राज्य में विधानसभा की 81 सीटों पर…