Old compass on vintage map with rope closeup. Retro stale

दिल्लीः आज के ही दिन 1975 में इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को चुनाव में सरकारी मशीनरी के इस्तेमाल का दोषी ठहराते हुए उनके निर्वाचन को अमान्य करार दिया था। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया के इतिहास में 12 जून को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं परः-

1381- ब्रिटेन में किसानों ने विद्रोह किया।
1691- पोप एलेक्जेंडर अष्टम के स्थान पर इनोसेंट द्वादश पोप बने।
1752- कर्नाटक के पहले मुस्लिम राजा चन्दा साहिब ने मराठा सेना के समक्ष आत्मसमर्पण किया।
1787- अमेरिका में सीनेटर के लिए 30 वर्ष की न्यूनतम आयु सीमा कानून पारित।
1812- नेपोलियन बोनापार्ट ने रूस पर हमला किया।
1898- जनरल एमिलियो ओगिनाल्डो ने स्पेन से पुर्तगाल की स्वतंत्रता की घोषणा की।
1926- ब्राजील लीग ऑफ नेशन से बाहर हुआ।
1964- दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के खिलाफ आंदोलन करने वाले नेता नेल्सन मंडेला को उम्र कैद की सजा।
1975- इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को चुनावी भ्रष्टाचार में दोषी करार दिया।
1987- ब्रिटेन के चुनावों में मार्गरेट थैचर की तीसरी बार ऐतिहासिक विजय।
1990- रूसी संसद ने औपचारिक रूप से रूस की संप्रभुता की घोषणा की।
1991- बोरिस येल्तसिन तत्कालीन रूसी गणराज्य के राष्ट्रपति बने।
1994- दुनिया के सबसे बड़े टि्वनजेट विमान बोइंग 777 ने पहली उड़ान भरी।
2002- विश्व बालश्रम निषेध दिवस की शुरुआत हुई।
2004- अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज बुश ने उत्तरी कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जाेंग द्वितीय के साथ सीधी बातचीत का प्रस्ताव ठुकराया।
2007- कनाडा में होने वाले जीव विज्ञान ओलम्पियाड में चार भारतीयों का चयन।
2007- ऑस्ट्रेलियाई स्कूलों में सिख छात्रों को धार्मिक प्रतीक कृपाण रखने की इजाजत मिली।
2008- प्रख्यात फ़िल्म निदेशक मृणाल सेन को 10वें ओसियाना सिनेफ़ैन फ़िल्म समारोह में पुरस्कृत किया गया।

2016- बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल ने दूसरी बार ऑस्ट्रेलियाई ओपन खिताब जीता।

12 जून को देश और दुनिया में जन्मे महत्वपूर्ण व्यक्तिः-

1929दूसरे विश्व युद्ध के दौरान नाजियों के जुल्म का शिकार बनी यहूदी लड़की एनी फ्रेंक का जन्म हुआ।

1932- मशहूर भरत नाट्यम नर्तकी एवं अभिनेत्री पद्मिनी का जन्म हुआ।
1932- मराठी अभिनेत्री जयश्री तलपड़े का जन्म हुआ।
1935- भारतीय सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्री श्यामा का जन्म हुआ।
1957- बीजेपी नेता एवं प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ नरेन्द्र सिंह तोमर का जन्म हुआ।
1957- पाकिस्तान में मशहूर बल्लेबाज जावेद मियांदाद का जन्म हुआ।

12 जून को हुए महत्वपूर्ण व्यक्तियों के निधनः-
1972-
महात्मा गांधी के जीवन पर आठ खंड का ग्रंथ लिखने वाले डीजी तेंदुलकर का निधन हुआ।

2000- मराठी लेखक पीएल देशपांडे का निधन हुआ।

2003- अमेरिकी अभिनेता ग्रेगरी पेक का निधन हुआ।

2015- पद्मश्री नेक चन्द सैनी का निधन हुआ।

2017– ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित तेलुगु भाषा के प्रख्यात कवि सी. नारायण रेड्डी का निधन हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here