Subscribe for notification

आज का इतिहास

दिल्लीः आज के ही दिन 1987 में ब्रिटेन की ‘लौह महिला’’ कही जाने वाली मारग्रेट थैचर ने तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री का पद संभाला और देश के 160 बरस के इतिहास में यह उपलब्धि हासिल करने वाली वह पहली राजनेता बनी थीं। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया के इतिहास में 11 जून को घटित हुई महत्वपूर्ण घटनाओं परः-

1770- कैप्टन जेम्स कुक ने ऑस्ट्रेलिया के ग्रेट बैरियर रीफ की खोज की।
1776- अमेरिका की स्वतंत्रता का घोषणा पत्र तैयार करने के लिए समिति बनाई गई।
1866- इलाहाबाद उच्च न्यायालय की स्थापना हुई।
1901- न्यूजीलैंड ने क्रुक द्वीप पर कब्जा किया।
1921- ब्राजील में महिलाओं को मतदान का अधिकार मिला।
1935- एडविन आर्मस्ट्रांग ने पहली बार एफएम का प्रसारण किया।
1940- इटली के जिनेवा तोरन पर ब्रिटेन ने बमबारी की।
1964- प्रथम भारतीय प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की इच्छानुसार उनकी अस्थियों की भस्म पूरे देश में बिखेरी गई।
1987 : 160 वर्षों में पहली बार मार्गरेट थैचर लगातार तीसरी बार ब्रिटिश प्रधानमंत्री बनीं।
1987- पहली बार अश्वेत समुदाय के एबट, पॉल बोटेग और बर्नी को ब्रिटेन में संसद सदस्य चुना गया।
1999- वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के पूर्व ऑफ स्पिनर सकलेन मुश्ताक ने जिम्बाब्वे के खिलाफ हैट्रिक लगाई।
2003- रूसी टेनिस खिलाड़ी अन्ना कोर्निकोवा महिला टेनिस की सबसे सुन्दर खिलाड़ी घोषित।
2006- नेपाली संसद ने आम राय से नरेश के वीटो अधिकार को समाप्त किया।
2007- फिजी के अपदस्थ प्रधानमंत्री लाडसेनिया करासे को राजधानी सुवा में प्रवेश की इजाजत मिली।
2008- ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल को भारतीय वायुसेना में शामिल किया गया।
2012- अफगानिस्तान में भूकंप के झटके के बाद हुए भूस्खलन में 80 लोगों की मौत।

11 जून को देश और दुनिया में जन्मे महत्वपूर्ण व्यक्तिः-

1897- महान स्वतंत्रता सेनानी राम प्रसाद बिस्मिल का जन्म हुआ।

1909- विधिवेत्ता, राजनीतिज्ञ एवं पूर्व लोकसभा अध्यक्ष केएस हेगड़े का जन्म हुआ।
1911- ब्रिटिश गिटार वादक ग्रेम रसेल का जन्म हुआ।
1948- बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव का जन्म हुआ।

11 जून को हुए महत्वपूर्ण व्यक्तियों के निधनः-

1997- लम्बी दूरी के प्रसिद्ध तैराक मिहिर सेन का निधन हुआ।

1924- मराठी भाषा के सुप्रसिद्ध इतिहासकार कवि, नाटककार एवं जीवनी लेखक वासुदेव वामन शास्त्री खरे का निधन हुआ।

1983- औद्योगिक समूह बीकेकेएम बिड़ला समूह के संस्थापक घनश्यामदास बिड़ला का निधन हुआ।

Shobha Ojha

Recent Posts

Mahakumbh 2025 Live : संगम पर आस्था का सैलाब, महाशिवरात्रि पर अंतिम महास्नान, सीएम योगी कर रहे हैं मॉनिटरिंग

प्रयागराजः आज महाशिवरात्रि है। इसके साथ ही आज प्रयागराज महाकुंभ का आखिरी दिन है। महाशिवरात्रि पर्व स्नान के साथ ही…

2 days ago

महाशिवरात्रिः दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने चांदनी चौक के गौरी शंकर में की पूजा अर्चना

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः महाशिवरात्रि के अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा चांदनी चौक स्थित गौरी शंकर मंदिर पहुंची…

2 days ago

शराब घोटाल केजरीवाल, सिसोदिया की महाभ्रष्ट जुगलबंदी का परिणाम, रिपोर्ट पर जवाब दें केजरीवाल, सिसोदिया और संजय सिंह

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली  बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने शराब घोटाले को पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व…

3 days ago

CAG रिपोर्ट की दिल्ली विधानसभा में पेश, सीएम रेखा ने सदन में रखी रिपोर्ट, AAP की शराब नीति से 2000 करोड़ रुपये का घाटा

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली सरकार ने विधानसभा सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को शराब नीति से संबंधित CAG…

3 days ago

अमेरिका ने चार भारतीय कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध

दिल्लीः पेट्रोलियम और पेट्रोकेमिकल उद्योग से जुड़ी 16 कंपनियों पर अमेरिका ने प्रतिबंध लगा दिया है, जिनमें चार भारतीय कंपनियां…

3 days ago

निगम कर्मियों को लेकर आतिशी मार्लेना का बयान महज एक छलावाः बीजेपी

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी की दिल्ली प्रदेश इकाई ने पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी और आम आदमी पार्टी (आप) पर…

4 days ago