दिल्ली डेस्क

प्रखर प्रहरी

दिल्लीः देश में 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस 9985 नये मामले दर्ज किये गये हैं। इसके साथ ही पौने तीन लाख से अधिक हो गई है। वहीं इस दौरान 279 लोगों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 7745 हो गया है।  

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से 10 जून कोे जारी किये गये आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 276583 हो गयी है जबकि 7745 लोगों की इस महामारी के अब तक मौत हो चुकी है। देश में इस समय कोरोना के 133632 सक्रिय मामले हैं। वहीं 135206 लोग इस जानलेवा विषाणु से निजात पाने में कामयाब हुए हैं। महाराष्ट्र इस महामारी से देश में सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। राज्य में पिछले 24 घंटों में 2259 नये मामले दर्ज किये गये हैं और 120 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही राज्य में इससे प्रभावित होने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 90787 तथा इस जानलेवा विषाणु से मरने वालों की संख्या बढ़कर 3289 हो गई है। वहीं 42638 लोग अब तक रोगमुक्त हुए हैं।

कोरोना वायरस से प्रभावित होने के मामले में तमिलनाडु दूसरे पायदान पर है। यहां संक्रमितों की संख्या 34914 पर पहुंच गई है तथा 307 लोगों की मृत्यु हुई है। वहीं 18325 लोगों को उपचार के बाद विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है। कोरोना के कारण राष्ट्रीय राजधानी की भी स्थिति काफी खराब है। देश में दिल्ली संक्रमितों की संख्या के मामले में तीसरे स्थान पर है। दिल्ली में 31309 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 905 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं 11861 मरीजों को उपचार के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है।

देश का पश्चिमी राज्य गुजरात कोविड-19 से प्रभावित होने के मामले में चौथे स्थान पर है, लेकि न मृतकों की संख्या के मामले में राज्य महाराष्ट्र के बाद दूसरे स्थान पर है। गुजरात में अब तक 21014 लोग इससे संक्रमित हुए हैं तथा 1313 लोगों ने जान गंवाई है। इसके अलावा 14365 लोग इस बीमारी से उबरने में कामयाब हुए हैं। इसके अलावा यूपी और राजस्थान सहित देश के सभी राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों में यह महामारी काफी तेजी से फैल रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here