Old compass on vintage map with rope closeup. Retro stale

दिल्लीः आज के ही दिन 2011 भारत में आधुनिक चित्रकला के पर्याय एमएफ हुसैन ने दुनिया को अलविदा कहा था। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया के इतिहास में नौ जून को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं परः-   

1659 – दादर के बलूची प्रमुख जीवन खान ने धोखे से मुगल शहजादे दारा शिकोह को औरंगजेब के हवाले कर दिया।
1720 – स्वीडन और डेनमार्क के बीच तीसरी स्टॉकहोम संधि पर हस्ताक्षर किए गए।
1752 – फ्रांसीसी सेना ने भारत के त्रिचिनोपोली क्षेत्र में ब्रिटिश सेना के समक्ष आत्मसमर्पण किया।
1789 – स्पेन ने वैंकूवर द्वीप के समीप ब्रिटिश जहाजों पर कब्जा किया।
1898 – चीन ने हांगकांग के कुछ नए क्षेत्रों को 99 वर्षों के लिए ब्रिटेन से लीज पर लिया।
1931 – डोनाल्ड डक कार्टून को पहली बार प्रदर्शित किया गया।
1940 – नार्वे ने द्वितीय विश्व युद्व के दौरान जर्मनी के समक्ष आत्मसमर्पण किया।
1941 – यूरोपीय देश सर्बिया की राजधानी बेलग्रेड के फोर्ट स्मेदेरोवो क्षेत्र स्थित एक हथियार कारखाने में विस्फोट से 1500 लोगों की मौत हुई।
1944 – रूस ने फिनलैंड के केरेलिया क्षेत्र पर आक्रमण किया।
1945 – ऑस्ट्रेलिया की सेना ने ब्रुनेई की खाड़ी स्थित उत्तरी बोर्नियो क्षेत्र में प्रवेश किया।
1964 – श्री लाल बहादुर शास्त्री भारत के प्रधानमंत्री बने।
1975 – ब्रिटेन की संसद की कार्यवाही का आम जनता के लिए सीधा प्रसारण शुरू हुआ।
1983 – मार्गरेट थैचर के नेतृत्व में ब्रिटेन के आम चुनावों में कंजर्वेटिव पार्टी ने लगातार दूसरी बार बहुमत हासिल किया।
2001 – लिएंडर पेस और महेश भूपति की जोड़ी ने फ्रेंच ओपन का युगल खिताब जीता।

2006- म्यूनिख में विश्व कप फ़ुटबाल की रंगारंग शुरुआत की।

2008- केन्द्रशासित क्षेत्र प्रशासन ने चंडीगढ़ को तम्बाकू मुक्त घोषित किया।

2008- फ़िल्म अभिनेता शाहरुख खान को नौवें इंटरनेशनल इण्डियन फ़िल्म एकेडमी (आईफ़ा) में चक दे इंडिया के लिए के लिए सर्वश्रेष्ठठ अभिनेता का पुरस्कार दिया गया।

09 जून को देश और दुनिया में जन्मे महत्वपूर्ण व्यक्तिः-

1913- स्वतंत्रता सेनानी एवं प्रसिद्ध नेता चौधरी दिगम्बर सिंह का जन्म हुआ।

1931-ओडिशा की महिला मुख्यमंत्री एवं लेखिका नंदिनी सत्पथी का जन्म हुआ।

1933- प्रसिद्ध भारतीय कवि, संस्मरणकार, कहानीकार, उपन्यासकार एवं समीक्षक अजित शंकर चौधरी का जन्म हुआ।

1949- भारत की प्रथम महिला आईपीएस किरण बेदी का जन्म में हुआ

09 जून को हुए महत्वपूर्ण व्यक्तियों के निधनः-

1716- भारतीय सेना नायक बन्दा सिंह बहादुर का निधन हुआ।

1900- आदिवासी नेता और लोकनायक बिरसा मुंडा का निधन हुआ।

2011 – भारत के मशहूर चित्रकार एमएफ हुसैन का लंदन में निधन।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here