Subscribe for notification
अंतरराष्ट्रीय

कोरोना से दुनिया में 71,14 लाख लोग संक्रमित, 4.07 लाख लोगों की मौत

विदेश डेस्क

प्रखर प्रहरी

दिल्लीः विश्व में कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। दुनियाभर में इससे संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या 71.14 हो गई है। वहीं 4.07 लाख लोगों ने अब तक इसके कारण जान गंवाई है।

अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के आंकड़ों के मुताबिक कोरोना वायरस से प्रभावित होने के मामले में अमेरिका विश्व भर में पहले और ब्राजील दूसरे तथा रूस तीसरे स्थान पर है। वहीं इस महामारी से हुई मौतों के आंकड़ों के हिसाब से अमेरिका पहले, ब्रिटेन दूसरे और ब्राजील तीसरे क्रम पर है।भारत में कोविड-19 से अब तक 2.66 लाख लोग प्रभावित हुए हैं तथा 7473 लोगों की मौत हुई है। विश्व महामशक्ति कहे जाने वाले अमेरिका में कोरोना ने सबसे अधिक कहर बरपाया है। यहां इस संक्रमण से अब तक 9.61 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं तथा 1.11 लाख लोगों की मृत्यु  हुई है। ब्राजील में अब तक 7.08 लाख लोग इससे प्रभावित हुए हैं तथा और 37134 लोगों की मौत हो चुकी है।

रूस में भी कोविड-19 काफी तेजी से पैर पसार रहा है। यहां इसके संक्रमण से अब तक 4.77 लाख लोगों की मौत हुई है तथा 5963 लोगों ने जान गंवाई है। कोरोना से ब्रिटेन में भी हालात लगातार खराब होते जा रहे हैं। यहां अब तक इस महामारी से 2.89 लाख लोग  संक्रमित हुए हैं तथा 40,680 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। यूरोपीय देश इटली में इस महामारी ने खब कहर बरपाया है। यहां अब तक इसके कारण 33,964 लोगों की मौत हुई है और 2.36 लाख लोग इससे संक्रमित हुए हैं। स्पेन में अब तक 2.42 लाख लोग प्रभावित हुए हैं तथा 27,136 लोगों की मौत हो चुकी है।

यूरोपीय देश फ्रांस और जर्मनी में भी इस जानलेवा विषाणु के कारण स्थिति काफी खराब है। फ्रांस में अब तक 1.92 लाख लोग इससे संक्रमित हुए हैं और 29,212 लाेगों की मौत हो चुकी है। जर्मनी में कोरोना वायरस से 1.87 लाख लोग प्रभावित हुए हैं तथा 8695 लोगों की मौत हुई है। पेरू में भी यह महामारी काफी तेजी से फैल रही है। पेरू ने कोविड-19 से प्रभावित होने के मामले में जर्मनी और फ्रांस को पीछे छोड़ दिया है। यहां इससे अब तक दो लाख लोग संक्रमित हुए है तथा 5571 लोगों ने जान गंवाई है। इसके अलावा ईरान और तुर्की सहित दुनिया के लगभग सभी देशों में यह संक्रमण काफी तेजी से फैल रहा है।

Shobha Ojha

Recent Posts

Champions Trophy: फाइनल में पहुंची टीम इंडिया, सेमीफाइल में ऑस्ट्रेलिया को चार विकेट से हराया

स्पोर्ट्स डेस्कः टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में जगह बना ली है। दुबई के इंटरनेशनल स्टेडियम में मंगलवार…

4 days ago

CM रेखा गुप्ता ने खोले AAP सरकार के स्वास्थ्य मॉडल के पोले, पढ़िए सीएजी की रिपोर्ट पर विधानसभा में क्या बोलीं दिल्ली की मुख्यमंत्री

दिल्लीः दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को कहा कि CAG की पूर्ववर्ती सरकार के समय में स्वास्थ्य विभाग…

5 days ago

24 से 26 मार्च के बीच पेश होगा दिल्ली सरकार का बजट, ईमेल और व्हाट्सएप के जरिये लोगों से मांगे सुझाव

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया है कि प्रदेश सरकार का बजट 24 से 26…

5 days ago

श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव में शामिल हुए दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता और कई मंत्री

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता रविवार को श्री श्याम कृपा मंडल खारी बावली 21वें वार्षिक…

6 days ago

सरकार के साथ मिलकर दिल्ली को खूबसूरत और वैश्विक स्तर का शहर बनाने का काम करेगी बीजेपी संगठन

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि पार्टी संगठन सरकार से साथ…

6 days ago

सीएम रेखा गुप्ता ने पूर्वांचलवासियों को बताया हनुमान, बोलीं…आपकी तपस्या, मेहनत, लगन और समर्पण से मिली है बीजेपी को जीत

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पूर्वांचलवासियों को हनुमान की उपाधि देते हुए कहा है…

6 days ago