दिल्ली डेस्क
प्रखर प्रहरी
दिल्लीः भारत ने वैश्विक महामारी कोरोना से प्रभावित होने के मामले में स्पेन को पीछे छोड़ दिया है। भारत अब इससे सर्वाधिक प्रभावित होने वाल दुनिया का पांचवां देश बन गया है। देश के विभिन्न हिस्सों में इस संक्रमण के रिकॉर्ड 9971 मामले दर्ज किये गये हैं और अब संक्रमितों की संख्या 2.47 लाख हो गई है।
केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से सात जून को जारी किये गये आंकड़ों के मुताबिक देश में अब तक 246628 लोग इससे प्रभावित हुए हैं। वहीं पिछले 24 घंटे के दौरान 287 लोगों की मौत से मृतकों की संख्या 6929 हो गई है। देश में इस समय कोरोना के 120406 सक्रिय मामले हैं, जबकि 119293 लोग इस महामारी से निजात पाने में कामयाब हुए हैं।
विश्व में कोरोना संक्रमण से प्रभावित देशों की सूची में अमेरिका पहले स्थान पर है , जहां इस महामारी से अब तक 19.21 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं तथा 1,09,802 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। इसके बाद ब्राजील में 6.73 लाख , रूस में 4.59 लाख, ब्रिटेन में 2.87 लाख और भारत में 2.47 लाख लोग प्रभावित हुए हैं।
इस्लामाबाद: विवादित इस्लामी उपदेशक जाकिर नाइक भारत की प्रशंसा करने लगा है। यह सुनकर आप हैरान तो अवश्य हुए होंगे,…
दिल्लीः भारत और मालदीव ने अपने द्विपक्षीय सहयोग को 'समग्र आर्थिक एवं समुद्री सुरक्षा साझीदारी' के रूप में आगे बढ़ाने…
स्टॉकहोमः आज यानी सात अक्टूबर से नोबेल प्राइज 2024 के लिए विजेताओं की घोषणा शुरू हो गई। आज मेडिसिन या…
कोल्हापुरः लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने महाराष्ट्र के कोल्हापुर में एक दलित परिवार के घर खाना पकाया। उन्होंने…
मुंबईः इजराइल-ईरान तनाव और चीन के प्रोत्साहन पैकेज के दबाव में स्थानीय स्तर पर हुई चौतरफा बिकवाली से शेयर बाजार…
दिल्लीः ऐपल आईफोन 16 सीरीज नया अपडेट मिला है। इस फोन में सबसे बड़े अपडेट के तौर पर ऐपल इंटेलिजेंस…