विदेश डेस्क

प्रखर प्रहरी

दिल्लीः वैश्विक महामारी कोरोना से दुनियाभर में मरने वाले लोगों का आंकड़ा चार लाख के पास पहुंच गया है। वहीं इस जानलेवा विषाणु से अब तक 68.90 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं।

अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के आंकड़ों के मुताबिक दुनियाभर में कोरोना से अबक तक 399718 लोगों की मौत हई है तथा 6889889 लोग अब तक इसकी चपेट में आए हैं। कोरोना वायरस से प्रभावित होने के मामले में अमेरिका विश्वभर में पहले और ब्राजील दूसरे तथा रूस तीसरे स्थान पर है। वहीं इस महामारी से हुई मौतों के आंकड़ों के हिसाब से अमेरिका पहले, ब्रिटेन दूसरे और ब्राजील तीसरे क्रम पर है। कोरोना से प्रभावित होने के मामले में भारत ने स्पेन को पीछे छोड़ दिया है। भारत कोविड-19 से सर्वाधिक प्रभावित होने वाला दुनिया का पांचवां देश बन गया है। भारत में अब तक 246662 लोग इससे प्रभावित हुए हैं तथा 6946 लोगों की मौत हई है।

विश्व की महाशक्ति माने जाने वाले अमेरिका में कोरोना महामारी  से अब तक 19.21 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं तथा 1,09,802  लोगों की मृत्यु  हो चुकी है। ब्राजील में अब तक 6.73 लाख लोग संक्रित हुए हैं तथा 35930 लोग की जान गई है। रूस में भी कोविड-19 का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। यहां इसके संक्रमण से अब तक 4.59 लाख लोग प्रभावित हुए हैं  तथा 5717 लोगों ने जान गंवाई है। ब्रिटेन में भी इस संक्रमण के कारण हालात  लगातार खराब होते जा रहे हैं। यहां अब तक इस महामारी से 40548 लोगों की मौत हुई है तथा 2.87 लाख लोगों की मौत हुई है.  यूरोपीय देश इटली में इस महामारी ने बहुत कहर बरपाया है। यहां अब तक इसके कारण 33,846 लोगों की मौत हुई है और 2.35 लाख लोग इससे संक्रमित हुए हैं। वहीं स्पेन में अब तक 2.412 लाख लोग इसकी चपेट में आए हैं तथा 27,135 लोगों की मौत हो चुकी है।

यूरोपीय देश फ्रांस और जर्मनी में भी इस जानलेवा विषाणु के कारण स्थिति काफी खराब है। फ्रांस में अब तक 1.91 लाख लोग इससे संक्रमित हुए हैं और 29,145 लोगों ने जान गंवाई है। जर्मनी में कोरोना वायरस से 1.86 लाख लोग लोग संक्रमित हुए हैं और 8673 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा पेरू और तुर्की सहति दुनिया के लगभग सही देशों में यह महामारी काफी तेज से फैल रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here